अश्वगंधा से कंट्रोल रहता है शुगर
- फोटो : iStock
डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद
अध्ययनकर्ता बताते हैं कि अश्वगंधा का सेवन करना डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में अश्वगंधा को उपयोगी पाया गया है। मधुमेह वाले लोगों पर किए गए नैदानिक अध्ययनों सहित 24 अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि अश्वगंधा, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन A1c (HbA1c), इंसुलिन, ब्लड लिपिड और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस मार्कर में कमी लाने में सहायक हो सकता है। हालांकि इसके अध्ययन सीमित हैं।