फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pee Shivers Symptoms: पेशाब करते समय क्यों होती है कंपकंपाहट, जानें वजह

Tue, 23 Aug 2022 06:13 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यूरिन के दौरान कंपकंपी की वजह - फोटो : istock
Pee Shivers Symptoms : ठंड के मौसम में कंपकंपी होना सामान्य बात है। शरीर का तापमान कम होने से कंपकंपी आती है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि कंपकपाहट महज ठंडक के कारण ही होती है। कई बार अधिक डरने या उत्साहित होने पर भी कंपकंपाहट होने लगती है। पेशाब के दौरान या पेशाब करने के बाद भी कंपकंपी आ सकती है। अक्सर छोटे बच्चे अचानक से कंपकंपाने लगते हैं। उनकी यह स्थिति देखकर पहचान की जाती है कि बच्चे का डायपर बदलने की जरूरत है। यूरिन के समय कंपकंपाहट बच्चों में ही नहीं वयस्क लोगों में भी हो सकती है। यूरिन करते समय या उसके बाद शरीर में होने वाली कंपकंपी की इस क्रिया को पोस्ट-मिक्चराइशन कन्वल्सन सिंड्रोम कहा जाता है। लेकिन यूरिन के दौरान शरीर के अंदर होने वाली ये असामान्य प्रतिक्रिया क्यों होती है? पोस्ट मिक्चराइशन कन्वल्सन सिंड्रोम क्या है और पेशाब के दौरान कंपकंपाहट की वजह और उपचार जानिए।
विज्ञापन

2 of 6
urine - फोटो : Istock
पेशाब के दौरान क्यों होती है कंपकंपाहट?

यूरिन के समय कंपकंपाहट की वजह को स्पष्ट करने वाली कोई सटीक व्याख्या नहीं है लेकिन कुछ विशेषज्ञों ने जैविक आधार पर प्रकाश डालते हुए संभावित स्पष्टीकरण दिए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पेशाब करते समय कंपकपाहट किसी के साथ भी हो सकती है। उम्र का इस स्थिति से कोई संबंध नहीं होता। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक को यूरिन के दौरान कंपकंपाहट महसूस कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्थिति नर्वस सिस्टम से संबंधित है। पेशाब की कंपकंपाहट हानिरहित समस्या है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में यह समस्या अधिक होती है। हालांकि इस बात को स्पष्ट करने के लिए कोई स्टडी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
urine - फोटो : istock
कंपकंपाहट की वजह

कंपकंपी होने के दो मुख्य विचार बताए जा रहे हैं। एक कारण है शरीर से पेशाब के निकास के दौरान शरीर का तापमान गिरना। दूसरा कारण है पेशाब के दौरान अंडरपेंट्स उतारने पर हवा के कारण कंपन महसूस होती है। इन दो कारणों से शरीर में कंपकंपी होने लगती है। कंपकंपाहट शरीर के तापमान को सामान्य करने का काम करती है।

4 of 6
नर्वस सिस्टम - फोटो : istock
नर्वस सिस्टम के प्रकार 

यूरिन के दौरान कंपकपाहट का संबंध आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम से भी है। दो तरह के नर्वस सिस्टम होते हैं- एक सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS) और दूसरा पेरिफेरल नर्वस सिस्टम (PNS) । सेंट्रल नर्वस सिस्टम मस्तिष्क और रीढ़ को नियंत्रित करता है, जबकि पेरिफेरल नर्वस सिस्टम मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से शरीर के अन्य भागों तक सिग्नल लाने और ले जाने का काम करता है। पेरिफेरल नर्वस सिस्टम का ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम (ANS) बिना मर्जी से होने वाली क्रियाओं को कंट्रोल करता है।
विज्ञापन

5 of 6
यूरिन करते समय कंपकंपी क्यों होती है - फोटो : istock
नर्वस सिस्टम के कारण होती है कंपकंपी

यूरिन के शरीर के बाहर निकलने में नर्वस सिस्टम का अहम रोल है। जब ब्लैडर यूरिन से भर जाता है तो रीढ़ की हड्डी के जरिए नसों को सक्रिय करता है। इसे सेक्रल नर्व कहा जाता है। नर्वस सिस्टम सक्रिय होने पर ब्लैडर की दीवार यूरिन को शरीर से बाहर निकालने के लिए तैयार हो जाती है। वहीं जब पेशाब शरीर से बाहर निकलती है तो शरीर का रक्तचाप कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
urine - फोटो : istock
पेशाब करते समय ब्लड प्रेशर कम होने के कारण कंपकंपी 

ब्लड प्रेशर को सही करने के लिए कैटिकोलामाइंस न्यूरोट्रांसमीटर शरीर में रिलीज होता है, जिससे नर्वस सिस्टम के बीच दो मिक्स सिग्नल बनते हैं और कंपकंपाहट होने लगती है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कंपकंपी ज्यादा होने की वजह यह होती है कि आमतौर पर पुरुष खड़े होकर पेशाब करते हैं, जिससे उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा कम हो जाता है और अधिक कैटिकोलामाइंस रिलीज होने से कंपकंपी हो जाती है।

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें