पेट की समस्याओं का इलाज
- फोटो : Freepik.com
पेठे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है। पेठे में मौजूद विटामिन-सी और मिनरल्स पेट की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह पेट की गैस्ट्रिक समस्या और अम्लता को कम करने में सहायक है।
पेठा हल्का और सुपाच्य होने से उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है, जिनको अपच की समस्या है और हल्का भोजन चाहिए होता है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
आयुर्वेदाचार्य वैद्य अच्युत त्रिपाठी कहते हैं, पेठा में मौजूद उच्च फाइबर पाचन को स्वस्थ रखता है। विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, कम कैलोरी वाला यह पेय शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। गर्मियों में इसका सेवन लाभप्रद हो सकता है। लो कैलोरी होने के कारण डायबिटीज के मरीज आसानी से इसका सेवन कर सकते हैं।
इसके सेवन का एक लाभ ये भी है कि इससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है और मुंहासे कम होते हैं। हालांकि इसका बहुत अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।