फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: कमजोर हड्डियों से हैं परेशान? कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर इन 4 चीजों को डाइट में करें शामिल

Sat, 21 Jun 2025 05:08 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Calcium and Vitamin D rich Foods: अक्सर कुछ लोग कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक कारण आपके शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं की ऐसी स्थिति में डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com
Health Tips:  आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की कमी के कारण कमजोर हड्डियों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह चुनौती अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हमारी हड्डियां, जो हमारे शरीर का आधार स्तंभ हैं, अक्सर सही पोषण न मिलने के कारण कमजोर पड़ने लगती हैं, जिससे भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए हड्डियों की देखभाल के लिए कैल्शियम रिच फूड्स के डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। वहीं, विटामिन डी शरीर के लिए कैल्शियम को ठीक से अवशोषित करने के लिए नितांत आवश्यक है। इन दोनों की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ सकता है। अपनी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए, यह समझना जरूरी है कि हम अपनी डाइट और जीवनशैली में कैसे सुधार करें। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि हड्डियों की मजबूती के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
दूध और दही
डेयरी उत्पाद जैसे दूध और दही कैल्शियम के सबसे बेहतरीन स्रोत हैं। एक गिलास दूध में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो दैनिक जरूरत का एक बड़ा हिस्सा पूरा करता है। दही में प्रोबायोटिक्स के साथ कैल्शियम और विटामिन डी भी पाया जाता है, जो हड्डियों और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। 

ये भी पढ़ें- Meningococcal Disease: कोरोना के साथ फैलने लगी एक और जानलेवा बीमारी, इलाज के बाद भी 15% लोगों की हो जाती है मौत
विज्ञापन

3 of 5
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, और सरसों का साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। उदाहरण के लिए, 100 ग्राम पके हुए पालक में लगभग 99 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इनमें विटामिन के और मैग्नीशियम भी होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। इन्हें सलाद, सूप, या सब्जी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपको भी अक्सर रहती है थकान के साथ भूलने की बीमारी? कहीं ये क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम तो नहीं!

4 of 5
बादाम - फोटो : Adobe Stock
बादाम
बादाम न केवल कैल्शियम से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, और प्रोटीन भी होता है। एक मुट्ठी बादाम (लगभग 28 ग्राम) में 76 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो लैक्टोज इंटॉलरेंट हैं। बादाम को भिगोकर खाएं, स्मूदी में डालें, या स्नैक के रूप में लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंजीर - फोटो : Freepik.com
अंजीर
सूखा अंजीर कैल्शियम और पोटेशियम का खजाना है। अंजीर विटामिन डी के अवशोषण को बढ़ाता है। अंजीर को स्नैक के रूप में खाएं या दूध के साथ उबालकर पिएं।

इन खाद्य पदार्थों के अलावा, रोजाना 15-20 मिनट सूरज की रोशनी लें, क्योंकि यह विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है। अधिक नमक, कैफीन, और प्रोसेस्ड फूड से बचें, क्योंकि ये कैल्शियम के अवशोषण को रोकते हैं। नियमित व्यायाम, जैसे वॉकिंग या वेट ट्रेनिंग, हड्डियों को मजबूत बनाता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें