Home Remedies to Increase Platelets: किसी व्यक्ति के खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होना बेहद चिंता का विषय है। प्लेटलेट्स खून के थक्के जमाने और अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। डेंगू या अन्य वायरल संक्रमण के दौरान यह समस्या आम हो जाती है। हालांकि प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता और पपीता के पत्ते और कीवी को अक्सर जाना जाता है। मगर आज हम आपको इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आसानी से उपलब्ध भी हैं और आपका प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।
इन चीजों को डॉक्टर भी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। सही पोषक तत्व प्रदान करने वाले ये खाद्य पदार्थ आपके बोन मैरो को प्लेटलेट्स का उत्पादन तेजी से करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और साथ ही आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि पपीता और कीवी के अलावा और कौन सी चीजें हैं जो आपके खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।