Joint Pain and Cracking Sounds: अक्सर ऐसा होता है कि उठते-बैठते समय जोड़ों से 'कट-कट' की आवाज आती है। यह आवाज जोड़ों के अंदर की चिकनाहट (साइनोवियल फ्लूइड) में बने हवा के बुलबुलों के फूटने के कारण आती है। सामान्यतौर पर ऐसा आवाज आना चिंता का विषय नहीं है, लेकिन अगर इस आवाज के साथ आपको दर्द, सूजन या अकड़न भी महसूस हो, तो इसका मतलब है कि आपके जोड़ों में कोई समस्या शुरू हो रही है।
ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लंबे समय तक बनी रहने वाली यह 'कट-कट' की आवाज और दर्द मुख्य रूप से जोड़ों के घिसने, कार्टिलेज के नुकसान, या मांसपेशियों के असंतुलन के कारण हो सकती है।
लोग अक्सर इसे सामान्य बुढ़ापा समझकर टाल देते हैं, जबकि शुरुआती चरण में इसे पहचानना और इसका उपचार कराना भविष्य में होने वाली गंभीर समस्याओं, जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाव कर सकता है। इसलिए आइए इस लेख में हम जानेंगे कि हड्डियों से कट-कट की आवाज के साथ जोड़ों के दर्द का क्या संबंध है और साथ ही इसके पीछे की चार बड़ी वजहें क्या हैं?