फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत का बात: जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए करें इन तीन एंटीऑक्सीडेंट युक्त चीजों का सेवन, आसानी से उपलब्ध

Thu, 05 May 2022 08:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एंटीऑक्सीडेट की आवश्यकता - फोटो : iStock
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को बेहतर सेहत के लिए रोजाना आहार में पौष्टिक और तमाम पोषक तत्वों से भरपूर आहार को शामिल करने की सलाह देते हैं। आहार में विटामिन्स, प्रोटीन्स और खनिजों के साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना भी बहुत आवश्यक माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट शक्तिशाली यौगिक होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने और कोशिकाओं की क्षति से बचाते हैं। ऑक्सीकरण की प्रक्रिया के कारण कोशिकाओं को क्षति होने का जोखिम होता है, ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य का सेवन कैंसर, डायबिटीज और गंभीर जानलेवा संक्रमण से सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई प्रकार के फलों और सब्जियों सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन सप्लीमेंट्स के तौर पर भी किया जाता रहा है, हालांकि आहार के माध्यम से इसकी पूर्ति करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन करना किस प्रकार से लाभदायक हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
कैंसर से बचाव के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स - फोटो : Pixabay
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के रोकथाम में कारगर

एंटीऑक्सीडेंट, कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शोध से पता चलता है कि फ्री रेडिकल्स शरीर में क्रोनिक इंफ्लामेशन की समस्या को बढ़ा देते हैं, जिससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।  एंटीऑक्सीडेंट, इन फ्री रेडिकल्स को ट्रैक करके और उनके हानिकारक प्रभावों को बेअसर करने में मदद करते हैं।

शरीर की कोशिकाओं के स्वस्थ रहने से कैंसर के विकास की आशंका कम हो जाती है। हृदय रोग, अल्जाइमर रोग और मैक्युलर डी-जनरेशन जैसी समस्याओं की रोकथाम में भी एंटीऑक्सीडेंट्स को काफी असरदार माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा - फोटो : Pixabay
सेब में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा

विशेषज्ञ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सेब खाने की सलाह देते हैं, इसका एक कारण इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी मानी जाती है। सेब के सेवन से कई  प्रकार के विटामिन्स, फाइबर और खनिजों के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त किया जा सकता है। प्रयोगशाला शोध में पाया गया कि सेब में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और क्वेरसेटिन, कैटेचिन, फ्लोरिडज़िन जैसे फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो कई प्रकार के रोगों से सुरक्षा दे सकते हैं।

4 of 5
एंटीऑक्सीडेंट के स्रोत क्या हैं? - फोटो : istock
सूखे मेवे भी फायदेमंद

अध्ययन बताते हैं कि सूखे मेवे का नियमित सेवन शरीर को कई प्रकार के लाभ दे सकते हैं। अखरोट, पेकान और बादाम जैसे सूखे मेवे ओमेगा-3 और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। सूखे मेवे कई प्रकार के रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। सूखे मेवे में पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डार्क चॉकलेट के लाभ - फोटो : istock
डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट का सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। अध्ययन से पता चलता है कि डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा समृद्ध स्रोत हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि डार्क चॉकलेट हृदय रोग और कई प्रकार के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट का नियमित सेवन करने से कई तरह के रोगों से सुरक्षा मिल सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें