सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
चीनी सरकार ने कुल 55,725 लोगों की अबतक जांच कराई है, जिनमें से 6,620 लोग ब्रूसीलोसिस वायरस से संक्रमित मिले हैं। खबरों के मुताबिक, सरकार ने स्वीकार किया है कि बीते 14 सितंबर तक ब्रूसीलोसिस वायरस के 3,245 मामले थे, जबकि महज दो महीने के अंदर ही दोगुने से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। बढ़े हुए आंकड़े इस वायरस के बढ़ते प्रकोप की तरफ इशारा कर रहे हैं।