फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: आयरन की कमी एनीमिया के अलावा बालों-त्वचा की भी बढ़ा सकती है दिक्कत, ऐसे दूर करें कमी

Fri, 02 Dec 2022 11:16 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घावों के भरने में होने वाली देरी के कारण - फोटो : iStock
आयरन की कमी को एनीमिया के प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है, भारतीय महिलाओं में इसकी समस्या सबसे अधिक देखी जाती रही है। क्या आप जानते हैं कि आयरन की कमी शरीर को और भी कई तरह से प्रभावित कर सकती है? शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में आयरन की कमी होती है, उनके बालों, त्वचा और नाखनों पर भी इसके दुष्प्रभाव देखे जा सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी लोगों को आहार के माध्यम से इस पोषक तत्व का सेवन जरूर सुनिश्चित करना चाहिए। आयरन की लंबे समय तक बनी रहने वाली कमी सेहत को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आयरन शरीर के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण खनिज है जो शरीर की वृद्धि और विकास में कई प्रकार से सहायक होती है। आयरन हीमोग्लोबिन नामक एक प्रोटीन के उत्पादन के लिए  जरूरी है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों में पहुंचाती है। आयरन की कमी थकान, कमजोरी, सीने में दर्द के अलावा कई क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

आइए जानते हैं कि आयरन की कमी और किस प्रकार से स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
विज्ञापन

2 of 5
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ - फोटो : iStock
आयरन की कमी के क्या कारण होते हैं?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में आयरन की कमी कई कारणों से हो सकती है। आमतौर पर आहार के माध्यम से शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में आयरन की प्राप्ति हो जाती है, हालांकि कुछ कारणों और बीमारियों के चलते शरीर में इसकी कमी हो सकती है। चोट के कारण रक्तस्राव होने, आयरन के अवशोषण की कमी वाली बीमारियों के कारण इसकी कमी हो सकती है।

आइए जानते हैं आयरन की कमी के शरीर पर किस-किस प्रकार के नकारात्मक असर हो सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
आयरन की कमी के कारण बालों की समस्या - फोटो : istock
आयरन की कमी के कारण बालों की समस्या

आयरन की कमी के कारण बालों का विकास और गुणवत्ता प्रभावित होने लगती है। चूंकि आयरन हीमोग्लोबिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसकी कमी आपके नाखूनों और बालों के विकास को प्रभावित कर सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उनके बालों के लिए आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता है जिसके कारण बालों के झड़ने और कमजोर होने की दिक्कत हो सकती है।

4 of 5
नाखूनों की समस्या और कमजोरी - फोटो : iStock
कमजोर होने लगते हैं नाखून

आयरन की कमी नाखूनों की सेहत को भी प्रभावित करने लगती है, हालांकि इस तरह की दिक्कतें काफी दुलर्भ हैं। आयरन की कमी वाले कुछ लोगों में नाखूनों के भंगुर होने की समस्या हो सकती है। नाखून की कमजोरी को कैल्शियम की समस्या के कारण होने वाली दिक्कत माना जाता है, इसमें आयरन की कमी को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्वचा की समस्या के कारण - फोटो : istock
त्वचा पर दिखने वाले लक्षण

लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन के कारण त्वचा का रंग लाल बना रहता है, हालांकि जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उनमें त्वचा के रंग में बदलाव आ सकता है। आयरन की कमी वाले कुछ लोगों में त्वचा के पीलेपन की समस्या आ जाती है। कुछ लोगों में त्वचा पर काले या नीले दाग भी बन सकते हैं। आयरन की कमी के इन लक्षणों पर विशेष ध्यान दिए जाते रहने की आवश्यकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें