फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर वरदान है सेब, कैंसर से लेकर पाचन तंत्र तक कई बीमारियों से रखता है दूर 

Fri, 15 Feb 2019 03:56 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
apple
आपने अक्सर सुना होगा कि रोज सुबह एक सेब खााओ तो कभी भी डॉक्टर्स के पास नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि सेब में ऐसे क्या औषधीय गुण होते हैं जो बीमारियों से लड़ते हैं और आपको डॉक्टर्स के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। दरअसल, सेब में कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ ही बहुत ज्यादा फाइबर होता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ए भी होता है। सेब में पौटेशियम के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
apple
सेब में एंटी-कैंसर गुण होते हैं। रोज एक सेब खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक शोध में बताया गया है कि सेब के छिलके में कैंसर के सेल्स को खत्म करने के गुण होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
apple
सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। मासिक धर्म में होने वाले परिवर्तन, रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं की हड्डियों कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में सेब बेहद फायदेमंद होते हैं। सेब खाने से हड्डियों की डेनसिटी बढ़ती है।

4 of 5
apple
इसके अलावा सेब खाने से अल्जाइमर की बीमारी का खतरा भी कम रहता है। शोधों में बताया गया है कि सेब के जूस से मैमोरी लॉस होने की संभावना कम रहती है। यह मस्तिष्क की क्षमता के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
apple
सेब खाने से अस्थमा की बीमारी का खतरा भी कम रहता है। इसके अलावा हार्ट का खतरा भी सेब खाने से कम होता है। सेब में मौजूद फाइबर हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सेब खाने से डायबिटिज का भी रिस्क कम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें