फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का खाना खाकर इस लड़की ने घटाया 54 किलो वजन, पहले था सिर्फ बाहर का खाना पसंद, दिए ये टिप्स

Thu, 14 Feb 2019 04:42 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
belly fat
बदलती जीवनशैली की वजह से मोटापा बड़ी समस्या बन रहा है। मोटापे की वजह से कई बीमारियां हो रही हैं। ऐसे में लोग अपना वजन कम करने को लेकर काफी मशक्कत कर रहे हैं। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको जेनिफर सिल्स की यह कहानी जरूर पड़नी चाहिए, जिन्होंने सिर्फ घर में ही अपने लिए खाना बनाकर अपना 54 किलो वजन कम कर लिया। जबकि, जेनिफर किसी वक्त में फास्ट फूड की बड़ी शौकीन हुआ करती थी। जेनिफर ने वजन कम करने की ऐसी सलाह दी है जो अगर आपने मान ली तो जरूर आपको वजन भी कम हो जाएगा। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे जेनिफर ने घटाया अपना 54 किलो वजन 
विज्ञापन

2 of 5
junk food
जेनिफर बताती हैं कि किसी वक्त में वह फास्ट फूड के लिए एकदम जान देती थी। उन्हें चीजबर्गर और फ्रेंच फाइज बड़े पसंद थे। वह अक्सर ऑफिस में अपने लिए चाइनीज फूड ऑर्डर करती थी। यहां तक की ऑफिस से घर आने के बाद भी वो बाहर का ही खाना खाती थी। जेनिफर कहती हैं कि अपनी सैलरी में से वह एक बड़ा हिस्सा बाहर से खाना मंगाकर खाने में खर्च करती थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
indian food
जेनिफर की इस लाइफस्टाइल ने उनका वजन बढ़ा दिया। लेकिन, इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वजन बढ़ने से न सिर्फ उनकी खूबसूरती प्रभावित हो रही है बल्कि उनका शरीर भी बेडोल लग रहा है। इसके बाद उन्होंने वजन कम करने की ठाल ली और पिछले साल अपनी मेहनत की बदौलत जेनिफर ने 120 पाउंड से ज्यादा वजन कम किया। अगली स्लाइड में पढ़िए जेनिफर ने कैसे किया यह कारनामा
 

4 of 5
weight loss
जेनिफर कहती हैं कि वजन कम करने के लिए उन्होंने सबसे पहले अपने किचन में बदलाव किया। उन्होंने बाहर का खाना एकदम छोड़ दिया और अपने लिए घर में ही खाना बनाना शुरू कर दिया। वह वजन घटना के टिप्स बताते हुए कहती हैं, आपको सबसे पहले यह प्लान बनाना होगा कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके बाद आप घर में ही अपने लिए वो सब खाना बनाए जो आप खाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
food - फोटो : Social Media
जेनिफर कहती हैं कि वजन कम करना है तो हमेशा ताजा खाना खाए। बासी खाने से परहेज करें। जिम जाएं और पूरी मेहनत से वर्क आउट करें। फल और सब्जियों को ज्यादा मात्र में लें। अगर आपको कभी बाहर का खाना भी खाना पड़े तो ऐसी जगह खाएं जहां कम मसालेदार और कम तला हुआ खाना मिले। जंक फूड से एकदम दूरी बना लें। रेस्टोरेंट में अगर खाना पड़े तो सिंपल खाना खाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें