मोटापा और सेहत को खतरा
- फोटो : Adobe stock
जंक फूड्स से मोटापा और इम्युनिटी का खतरा
डॉ आरती कहती हैं, जंक फूड में ट्रांस फैट, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और ऐडेड शुगर ज्यादा होती है जिससे तेजी से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। युवाओं में बढ़ते मोटापा के लिए ये एक बड़ा कारण है। मोटापा की स्थिति डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा कई गुना तक बढ़ाने वाली हो सकती है।
जंक फूड में कैलोरी बहुत होती है, जबकि फाइबर, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा बेहद कम होती है। इससे शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता। लंबे समय तक ऐसा खाना खाने से कमजोरी, थकान, इम्युनिटी लो होने जैसी समस्याएं देखी जाती हैं।