Agam Khare Amar Ujala Samvad: 'हरियाणा स्वर्णिम शताब्दी की ओर' थीम पर आधारित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य और तकनीक जगत के विशेषज्ञों ने उभरते स्वास्थ्य संकटों पर गंभीर चर्चा की। इस दौरान उजाला सिग्नस के सीईओ नितिन नाग और एब्सोल्यूट के फाउंडर अगम खरे ने आज की युवा पीढ़ी में बढ़ते सप्लीमेंट कल्चर पर चिंता जताई।
अगम खरे ने भारत में प्रोटीन की कमी और इसके प्रति लोगों के बढ़ते जुनून पर बात करते हुए कहा, 'आज भारत में हेल्थ का एक मेजर इश्यू प्रोटीन सप्लीमेंट को लेकर ही है। देश में प्रोटीन डेफिशिएंसी होने के कारण लोगों में प्रोटीन पाउडर खाने की होड़ मची है, लेकिन बिना प्रोफेशनल या डॉक्टरी परामर्श के ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए कतई सही नहीं है।'
लोग बॉडी बनाने या वजन घटाने के चक्कर में अपनी मर्जी से हाई-प्रोटीन पाउडर लेना शुरू कर देते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों, विशेषकर किडनी और लिवर, पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जातने हैं कि इसे किस तरह के स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।