दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण लोगों में एक तरह से डर का माहौल है। बीमारी से ज्यादा इसके बारे में फैल रही अफवाहें और झूठ, लोगों के डर के पीछे की बड़ी वजह है। ऐसे माहौल में इन दिनों लोग विशेषज्ञों और डॉक्टरों से कोरोना फैलने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। लॉकडाउन के बीच लोग सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और अपने घरों में रह रहे हैं। लेकिन जरूरी सामान और राशन लाने तो बाहर जाना ही पड़ता है। अब तो अनलॉक 1.0 के दिशानिर्देश भी जारी हो चुके हैं, जाहिर है कि लोगों की आवाजाही और अन्य गतिविधियां बढ़ेगी। ऐसे में बाहर जाने वाले लोग ज्यादा आशंकित रहते हैं। कई लोग कपड़े, जूते से लेकर दाढ़ी-बाल के जरिए कोरोना फैलने से जुड़े सवालों के जवाब जानना चाहते हैं। ऐसे कई जरूरी सवालों के जवाब वैज्ञानिकों ने दिए हैं।