फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: आपकी इस एक गड़बड़ आदत के कारण सिकुड़ सकता है दिमाग, सोचने-समझने की खो सकते हैं ताकत

Mon, 10 Jun 2024 06:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्रेन की समस्या - फोटो : istock
मस्तिष्क हमारे पूरे शरीर को नियंत्रित करता है। खाने-पीने की इच्छा से लेकर, चलने-उठने, सोने-जागने सहित संपूर्ण कार्यों के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ रहना और ठीक तरीके से काम करते रहना जरूरी है। पर क्या आप जानते हैं कि हमारी कुछ गड़बड़ आदतों के कारण मस्तिष्क को गंभीर रूप से क्षति पहुंच रही है? इतना ही नहीं कुछ लोगों में इसके कारण मस्तिष्क का आकार भी छोटा होता जा रहा है।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया वैसे तो आहार और जीवनशैली की कई आदतों का मस्तिष्क की सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है, लेकिन जिस एक आदत के कारण सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं वो है-शराब का सेवन।

अगर आप लंबे समय तक शराब पीते हैं तो इसके कारण मस्तिष्क के आकार और कार्यक्षमता पर असर होने लगता है। समय के साथ इसकी कोशिकाओं में बदलाव होने लगती है और ये छोटी भी हो जाती हैं। बहुत ज्यादा शराब पीने से आपका मस्तिष्क सिकुड़ सकता है जिसके कारण कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शराब के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
शराब के कारण होने वाली दिक्कतें

वेबएमडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शराब आपके शरीर को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित कर सकती है। डब्ल्यूएचओ कहता है कि किसी भी मात्रा में शराब के सेवन को उचित नहीं माना जा सकता है क्योंकि सभी के शरीर पर इसका अलग-अलग तरीके से असर होता है। लंबे समय तक शराब पीने से आपको हृदय रोग या लिवर की क्षति जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा आपके मस्तिष्क के लिए भी शराब बहुत हानिकारक है। शराब के कारण मस्तिष्क के आकार में होने वाले बदलाव के चलते आपके सोचने-समझने और कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
मस्तिष्क में होने वाली समस्याएं - फोटो : istock
मस्तिष्क की कोशिकाओं में हो सकता है बदलाव

अगर आप लंबे समय तक अधिक मात्रा में शराब पीते हैं, तो इसके कारण धीरे-धीरे मस्तिष्क की कोशिकाओं में बदलाव आने लगता है। मस्तिष्क के आकार में परिवर्तन या इसके सिकुड़ने के कारण आपकी सोचने, सीखने और चीजों को याद रखने की क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर का तापमान स्थिर रखना और अपनी शारीरिक इच्छाओं पर नियंत्रण रखना भी मुश्किल हो सकता है।

4 of 5
शराब के कई नुकसान - फोटो : istock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

पेन मेडिसिन में प्रोफेसर डॉ. डैनियल एटकिन्सन कहते हैं, मध्यम मात्रा में भी शराब का सेवन हिप्पोकैम्पस के आकार को छोटा कर सकता है। मस्तिष्क का ये हिस्सा चीजों को सीखने और याददाश्त को ठीक बनाए रखने के लिए जरूरी माना जाता है। हिप्पोकैम्पस मस्तिष्क का एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें एक अनूठी और नाजुक संरचना होती है। यहां न्यूरोजेनेसिस के माध्यम से लगातार नए न्यूरॉन्स बनते रहते हैं।

यही कारण है कि शराब पीने के बाद आपमें कुछ याद रखने, सोचने-निर्णय लेने की क्षमता काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद की समस्या - फोटो : istock
नींद भी हो सकती है बाधित

शराब का एक दुष्प्रभाव ये भी है कि इसके कारण आपकी नींद भी बाधित हो जाती है। रात में अच्छी नींद न ले पाने के कारण भी मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन होने का खतरा हो सकता है। वहीं अगर आप अक्सर ही अपनी नींद नहीं पूरी कर पाते हैं तो इसका दीर्घकालिक रूप से भी से सेहत पर असर हो सकता है।

डॉ. डैनियल कहते हैं, शराब के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को सिर्फ लिवर और पाचन तक ही सीमित करके न देखें। ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Non-abstinent recovery in alcohol use disorder is associated with greater regional cortical volumes than heavy drinking

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें