वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाला सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि इन दिनों दूषित हवा से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। मास्क पहनना, शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही किसी प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्या है उनके लिए ये वातावरण गंभीर समस्याकारक हो सकता है, उन्हें बचाव को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रदूषित हवा का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव आपको फेफड़ों पर देखा जाता रहा है। सूक्ष्म कणों का श्वसन मार्ग में प्रवेश अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रोनिक श्वसन समस्याओं को ट्रिगर कर सकती है, इससे दीर्घकालिक रूप से फेफड़ों को क्षति पहुंचने का भी खतरा रहता है।
आइए जानते हैं कि वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए?