फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: प्रदूषण कहीं बढ़ा न दे फेफड़ों के लिए दिक्कतें, इसे स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Fri, 03 Nov 2023 06:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Air Pollution and lungs - फोटो : Amarujala
वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाला सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि इन दिनों दूषित हवा से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। मास्क पहनना, शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही किसी प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्या है उनके लिए ये वातावरण गंभीर समस्याकारक हो सकता है, उन्हें बचाव को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रदूषित हवा का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव आपको फेफड़ों पर देखा जाता रहा है। सूक्ष्म कणों का श्वसन मार्ग में प्रवेश अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रोनिक श्वसन समस्याओं को ट्रिगर कर सकती है, इससे दीर्घकालिक रूप से फेफड़ों को क्षति पहुंचने का भी खतरा रहता है।

आइए जानते हैं कि वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
फेफड़ों की समस्या - फोटो : iStock
वायु प्रदूषण का फेफड़ों पर असर

वायु प्रदूषण हमारे फेफड़ों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जब हम प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं, तो कण और हवा में मौजूद रसायन श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सूक्ष्म कण, ओजोन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे वायु प्रदूषक फेफड़ों के लिए बहुत हानिकारक माने जाते हैं।

डॉक्टर कहते हैं, स्वस्थ आहार का सेवन फेफड़ों को मजबूती देता है साथ ही ये संभावित रूप से वायु प्रदूषण से जुड़े खतरों को भी कम कर सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद है?
विज्ञापन

3 of 5
हरी सब्जियों के लाभ - फोटो : istock
हरी पत्तेदार सब्जियों के लाभ

फेफड़ों को स्वस्थ रखने और इसकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देने में हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। पत्तेदार सब्जियों से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। ये विटामिन-सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो फेफड़ों को प्रदूषकों से होने वाले ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाने में मदद कर सकती है।

नियमित रूप से इनका सेवन करके आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

4 of 5
लहसुन के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण - फोटो : istock
एंटी-इंफ्लामेटरी चीजों की बढ़ाएं मात्रा

फेफड़ों को स्वस्थ रखने और इंफ्लामेशन के कारण होने वाली समस्याओं से इन्हें बचाने के लिए आहार में सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुणों से भरपूर चीजों को शामिल किया जा सकता है। लहसुन और हल्दी का हम सभी के घरों में रोजाना सेवन किया जाता है। लहसुन संक्रमण और सूजन के जोखिम को कम करके फेफड़ों के स्वास्थ्य में सहायक है। वहीं हल्दी में एक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन होता है जो सूजन-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसमी फलों से होने वाले लाभ - फोटो : iStock
मौसमी फलों का करिए सेवन

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे लाल और नीले फल एंथोसायनिन नामक फ्लेवोनोइड से भरपूर होते हैं, जो प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट हैं। शोध से पता चलता है कि ये उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके फेफड़ों में होने वाली समस्याओं को कम करने और इसे स्वस्थ रखने में मददगार हैं। मौसमी फलों जैसे सेब, संतरे के सेवन को भी फेफड़ों के लिए लाभकारी प्रभावों वाला माना जाता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें