फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: कोरोना से ठीक होने के बाद ऐसे बढ़ा सकते हैं अपनी सूंघने की क्षमता, ये हैं कुछ घरेलू उपाय

Wed, 09 Jun 2021 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना से ठीक होने के बाद काफी लोगों में गंध और स्वाद न आने के लक्षण देखे गए - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी ने पिछले साल से ही लगभग पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है। वहीं, इस वायरस की दूसरी लहर ने तो भारत में जमकर कहर बरपाया। संक्रमितों की और इस वायरस की वजह से मरने वाले लोगों की काफी संख्या सामने आई, जिसने हर किसी को डरा कर रख दिया। हालांकि, इस वायरस को मात देने वाले लोगों की भी संख्या अच्छी-खासी है। हर दिन काफी संख्या में लोग कोरोना वायरस से जंग जीतकर अपने-अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद काफी लोगों में गंध और स्वाद न आने के लक्षण देखे गए। ऐसे में ये चिंता का विषय हो सकता है। तो चलिए आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं, जिनसे आपकी सूंघने की क्षमता बढ़ने में मदद मिल सकती है। चलिए इनके बारे में अगली स्लाइड्स में जानेंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजवाइन के फायदे - फोटो : pixabay
अजवाइन सूंघ सकते हैं
  • आप फिर से चीजों को सूंघ पाएं और उनकी गंध को पहचान पाएं। इसके लिए आप अजवाइन की मदद ले सकते हैं। आपको करना ये है कि आपको एक कपड़े या किसी साफ रूमाल पर थोड़ी सी अजवाइन लेकर बांध लेनी है और एक पोटली तैयार कर लेनी है। इसके बाद आपको इसे थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर सूंघना है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक
  • अदरक हमारी गंध को वापस लाने में काफी मदद कर सकता है। अदरक में पाए जाने वाले एंटीवायरस और एंटीबैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम से बचाने में भी हमारी मदद करते हैं। अदरक की गध काफी तेज होती है, जबकि इसका स्वाद हल्का तीखा होता है। ऐसे में ये बंद नसों को सक्रिय करने में मदद करता है जिससे सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता वापस आ सकती है।

4 of 5
Mint - फोटो : istock
पुदीना
  • पुदीना गंध और मुंह का स्वाद वापस लाने में आपकी मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि सबसे पहले आपको पुदीने की 10-20 पत्तियां लेनी हैं। इसके बाद इन्हें एक बर्तन में एक कप पानी में उबाल लेना है, और फिर इसमें शहद मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करना है। ऐसा करने से कुछ दिनों के भीतर आपको समस्या से निजात मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
coffee - फोटो : social media
इनकी भी ले सकते हैं मदद
  • हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें सूंघकर भी हमें फायदा मिल सकता है। आप परफ्यूम (इत्र), नारियल, कॉफी, लौंग, नीलगिरी, वेनिला, प्याज आदि को सूंघना शुरू कर सकते हैं। रोजाना थोड़े-थोड़े समय तक इनको सूंघने से भी आपको लाभ मिल सकता है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें