फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: सालभर में घटाया 63 किलो वजन, हो गई मौत, जानिए बहुत तेजी से वजन कम करना कितना खतरनाक

Sat, 09 Sep 2023 06:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
तेजी से वजन घटाने के दुष्प्रभाव - फोटो : iStock
वजन अधिक होना शरीर के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है, इससे हृदय रोग, डायबिटीज जैसी कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बहुत तेजी से वजन घटाना भी आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है? ऐसे ही एक हालिया मामले में यूके में एक महिला की मौत हो गई। उसने एक साल के भीतर ही करीब 63 किलो तक वजन कम कर लिया, जो अंतत: उसकी मौत का कारण बन गई। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कायली कॉक्स नाम की 30 वर्षीय महिला ने महज सालभर के भीतर ही 63 किलो वजन कम कर लिया। 2021 तक, कायली कॉक्स का वजन 137 किलोग्राम था, इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए उन्होंने तेजी से वजन घटाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
बहुत तेजी से न घटाएं वजन - फोटो : istock
तेजी से वजन घटाना पड़ गया भारी

यूके मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कायली कॉक्स ने खुद को पतला करने के लिए डाइटिंग करना शुरू कर दिया। वजन बहुत कम होने का जल्द ही उनके शरीर पर असर दिखने लगा,  उसकी तबीयत बिगड़ती गई। शरीर की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों से उसे आपातकालीन चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। समय के साथ उसकी स्थिति बिगड़ती गई और एक दिन वह बाथरूम में मृत पाई गई।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तेजी से वजन घटाना शरीर के लिए कई प्रकार से हानिकार प्रभावों वाला हो सकता है, आइए जानते हैं कि विशेषज्ञ इसे क्यों इतना खतरनाक मानते हैं?
विज्ञापन

3 of 4
वेट लॉस करने के तरीके - फोटो : iStock
तेजी से वजन घटाने के नुकसान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन को कंट्रोल में रखना सभी लोगों के लिए जरूरी है, लेकिन ऐसे किसी भी उपाय से बचना चाहिए जो बहुत तेजी से वजन घटाने वाली हो सकती हैं। बहुत तेजी से वजन घटाने से मांसपेशियों की हानि, पोषक तत्वों की कमी से लेकर गॉलब्लेडर में पथरी तक की समस्या होने का खतरा अधिक होता है। हमेशा धीमी, स्थिर गति से वजन कम करना बेहतर होता है।

अधिकांश अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग धीरे-धीरे अपना वजन कम करते हैं, उनके लिए लंबे समय तक वजन को कंट्रोल में रखना भी आसान हो सकता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
वजन को करें कंट्रोल - फोटो : Getty Images
मेटाबोलिज्म पर हो सकता है इसका असर

तेजी से वजन घटाने के लिए किए गए प्रयासों के कारण आपके शरीर में  कैलोरी और पोषक तत्व बहुत कम हो जाते हैं। इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी हो सकता है। बहुत तेजी से वजन कम करने से आपका मेटाबोलिज्म भी धीमा हो सकता है। मेटाबॉलिज्म में होने वाली इस तरह की समस्या के कारण पूरे शरीर पर असर हो सकता है। सभी लोगों को वजन को कंट्रोल में रखने के लिए प्रयास करने चाहिए और समय के साथ धीरे-धीरे वजन घटाने की कोशिश की जानी चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें