फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी रहता है कम तो खाने में शामिल करें ये चीजें, सेहत को होगा फायदा

Fri, 18 Sep 2020 07:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
blood pressure - फोटो : pixa
रक्तचाप की समस्या आजकल सामान्य बीमारी बन गई है। वैसे तो ज्यादातर लोगों को उच्च रक्तचाप की बीमारी सुनने को मिलती है। जिसकी वजह से उन्हें हार्ट अटैक तक आने का खतरा होता है। लेकिन उच्च रक्तचाप के साथ ही ब्लड प्रेशर का कम होना भी सेहत के लिए नुकसानदेह है। लो ब्लड प्रेशर होने पर भी लोगों को चक्कर आना, बेहोशी, थकान और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रक्तचाप की समस्या से बचना है तो एक्सरसाइज के साथ ही सही खानपान का होना भी बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 7
blood pressure
वैसे तो रक्तचाप की बीमारी का कारण आजकल की भागदौ़ड़ भरी जिंदगी जिम्मेदार है। जिसकी वजह से योग और कसरत जैसी चीजों के लिए समय नही होता। वहीं दिनभर एक ही जगह पर बैठकर काम करने से शारीरिक गतिविधि प्रभावित होती है। वहीं सही डाइट ना लेने की वजह से शरीर में कमजोरी और थकान हो जाती है। जिसका कारण कई बार ब्लड प्रेशर का लो होना होता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचना है तो खाने में पोषक पदार्थों का सेवन बहुत जरूरी है। अपने खाने में उन चीजों को शामिल करें जिसमें प्राकृतिक रूप से सोडियम की मात्रा हो। तो चलिए जानें वो कौन से सुपरफूड हैं जिन्हें लो ब्लड प्रेशर वालों को अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑलिव का करें सेवन
ऑलिव जैसी सब्जियां जिसमें प्राकृतिक रूप से सोडियम की मात्रा होती है। उनका सेवन फायदेमंद होता है। जैसे करौंदा, नाशपाती। वहीं भोजन में पुदीना, प्याज और धनिया वगैरह को भी शामिल करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॉफी का सेवन
अगर किसी को अचानक से लो ब्लड प्रेशर की वजह से चक्कर या बेहोशी आने लगे तो उसे कॉपी पिलाएं। एक कप स्ट्रांग कॉफी कमजोरी को दूर करने में मदद करती है। 
विज्ञापन

6 of 7
carrot - फोटो : pixa
गाजर और पालक है जरूरी
अपने खाने में गाजर और पालक को जरूर शामिल करें। इसका सेवन हर तरीके से फायदेमंद होता है। 200 ग्राम गाजर के जूस के साथ एक चौथाई पालक का रस मिलाकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लिकोरिस टी
ब्लड प्रेशर कम होने की स्थिति में लिकोरिस चाय का सेवन फायदेमंद है। इसमें एंटीइंफ्लेमेंट्री गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से ये खून को साफ करते हैं। वहीं लिकोरिस चाय पीने से पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें