Side Effects of Swallowing Lemon Seed: बचपन में हम सभी ने यह किस्सा सुना है कि अगर फलों के बीज निगल लिए जाएं, तो पेट में पेड़ उग सकता है। हालांकि यह सिर्फ एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन नींबू, संतरे या अंगूर जैसे खट्टे फलों के बीज निगलने पर मन में चिंता होना स्वाभाविक है। क्या ये बीज वास्तव में जहरीले होते हैं या पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं? चिकित्सा विज्ञान के अनुसार नींबू और संतरे के बीज 'सेलुलोज' की एक सख्त परत से ढके होते हैं, जिसे हमारा पेट पचा नहीं पाता।
जब आप गलती से एक-दो बीज निगल लेते हैं, तो वे आपके पाचन तंत्र से बिना किसी बदलाव के गुजरते हैं और अगले दिन मल के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इनमें बहुत मामूली मात्रा में 'लिमोनिन' और 'फिनोलिक' यौगिक होते हैं, जो कड़वे तो होते हैं, लेकिन कम मात्रा में बिल्कुल भी जहरीले नहीं होते। इसलिए, यदि आपने अनजाने में एक-दो बीज निगल लिए हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है; आपका शरीर इसे एक बाहरी कचरे की तरह बाहर निकाल देगा।