ब्रेन से संबंधित समस्या
- फोटो : Freepik.com
ऑस्मोटिक डेमाइलिनेशन सिंड्रोम
ऑस्मोटिक डेमाइलिनेशन सिंड्रोम (ओडीएस) एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो नर्व सेल्स की मायलिन शीथ को नष्ट करके ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंचाता है। माइलिन शीथ एक फैटी, सुरक्षात्मक कवर है जो नर्व्स के चारों ओर लिपटा होता है। यह आमतौर पर खून में सोडियम की मात्रा को तेजी से ठीक करने के कारण होता है। इस समस्या के कारण क्वाड्रिपेरेसिस (अंगों में कमजोरी), भ्रम और न्यूरोकॉग्निटिव बदलाव जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
क्यों होती है ये दिकक्त?
ऑस्मोटिक डेमाइलिनेशन सिंड्रोम की समस्या के लिए मुख्य रूप से शरीर में ब्लड सोडियम लेवल में तेजी से बदलाव आने को कारण माना जाता है। ऐसा अक्सर तब होता है लो ब्लड सोडियम के इलाज के दौरान सोडियम का स्तर बहुत तेजी से बढ़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादातर मामलों में यह दूसरी बीमारियों के इलाज की वजह से हो सकता है।
लिवर की बीमारी, शराब की लत, हाइपोकैलिमिया (पोटेशियम की कमी), गंभीर कुपोषण और गंभीर हाइपोनेट्रेमिया (सोडियम का स्तर सामान्य से बहुत कम) जैसी स्थितियां भी इसका खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं।