कैंसर से बचाव की वैक्सीन
- फोटो : Freepik.com
किसे एचपीवी वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो ये वैक्सीन सभी के लिए सुरक्षित है हालांकि कुछ स्थितियों में टीकाकरण न कराने की सलाह दी जाती है।
- गर्भावस्था के दौरान वैक्सीन की सुरक्षा के बारे में ज्यादा अध्ययन नहीं हुई है, इसलिए बच्चे के जन्म के बाद इसे लगवाना सबसे अच्छा है।
- अगर वैक्सीन लेने के बाद आपको पता चलता है कि आप प्रेग्नेंट हैं, तो चिंता न करें। विशेषज्ञ कहते हैं इससे गर्भावस्था में कोई दिक्कत नहीं आती है।
- अगर आपको पिछले वैक्सीन डोज से कोई गंभीर रिएक्शन हुआ था, तो अगली डोज लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
वैक्सीन में वायरस का एक सिमुलेशन होता है। वैक्सीन आपके इम्यून सिस्टम को एचपीवी से लड़ने वाली एंटीबॉडी बनाने के लिए उत्तेजित करती है। अगर आप असली वायरस के संपर्क में आते हैं, तो ये एंटीबॉडी उसे संक्रमण फैलाने से रोकती हैं। इसलिए टीकाकरण कराना सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अच्छा तरीका माना जाता है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।