लंबे समय तक जीना आपके हाथ में हैं। शोध कहते हैं कि आदतों में बदलाव करके आसानी से लंबा जीवन जिया जा सकता है। ना केवल लंबी उम्र बल्कि सेहतमंद जीवन भी मिल सकता है, अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : getty images
सेहतमंद जीवन के लिए सेहतमंद खाना बेहद जरूरी है। सेहत का सही पैमाना कम खाना या फैट से बचना नहीं है। बल्कि संतुलित आहार है। सुबह उठकर नाश्ता जरुर करें। साथ ही रात में हल्का भोजन करना जरुरी है।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : getty images
शोध बताता है कि जो लोग रोज सुबह उठकर टहलते हैं वे लंबे समय तक जीते हैं। सुबह कम से कम आधे घंटे की वॉक बेहद जरूरी है। ताजी हवा से मन तो खुश रहेगा ही साथ ही मेटाबॉलिजम भी बराबर रहेगा।
4 of 9
- फोटो : getty images
सेहतमंद खाने और सेहत के अलावा लंबे जीवन के लिए जो जरुरी है वो है नींद। रोजाना अच्छी नींद शरीर के लिए सबसे जरुरी है। 7 से 8 घंटे की नींद लें। लेकिन याद रखें कि बहुत ज्यादा नींद कई सारी दिक्कते ला सकती है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : getty images
काम के बीच में थोड़ा समय निकालकर, गहरी सांस लें। इससे ना केवल तनाव कम होगा बल्कि बल्ड प्रेशर नार्मल रहेगा। दिन में कम से 2 से 3 बार 5 मिनट शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लें।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : getty images
ध्यान से बेहतर कुछ नहीं। अपनी दिनचर्या में ध्यान और योग शामिल करें। जरुरी नहीं है कि घंटों बैठें लेकिन दिन में 15 मिनट का ध्यान या फिर योग बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा। ये हर छोटे-मोटे तनाव से दूर रखेगा।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : getty images
बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ भी तनाव का कारण बनती है लेकिन कुछ ऐसे दोस्त जरुर हो जिनके साथ समय बिताकर खुशी महसूस हो साथ ही जिनसे दिल के राज बताने में कोई हिचक ना हो।
8 of 9
- फोटो : getty images
परेशानियां सबके जीवन में हैं लेकिन सकारात्मक सोच के साथ ही इन सबसे निपटा जा सकता है। शोध कहते हैं कि जो महिलाएं सकारत्मक सोच रखती हैं उन्हें 30 प्रतिशत तक कम दिल की बीमारियां होती हैं।