फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को कश्मकश में डालने वाले कोरोना के 7 सबसे अनोखे लक्षण 

Thu, 03 Dec 2020 03:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
समय के साथ कोरोना लक्षणों की सूची में नए लक्षण जुड़ते गए - फोटो : Pixabay

जिन दिनों भारत में कोरोना नया-नया था उन दिनों यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक बुखार, सर्दी, सूखी खांसी होती थी तो चिंता का विषय होता था। लेकिन समय के साथ कोरोना लक्षणों की सूची में नए लक्षण जुड़ते गए और आज यह सूची बहुत लंबी हो चुकी है। कोरोना के लक्षणों पर कई सारे शोध हुए जिनमें कई सारे अनोखे लक्षण सामने आए। भारत में तो अधिकांश मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोई लक्षण नजर नहीं आए और वे संक्रमित हो गए। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए कोरोना के 7 अनोखे लक्षण। 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 8
सामान्य खांसी समझने की बजाय एक बार डॉक्टर को बता दें - फोटो : file photo

एक से चार घंटे की खांसी
विदेश में हुए एक शोध में कोरोना का एक विचित्र लक्षण देखा गया। कोरोना वायरस के कुछ मरीजों ने लगातार एक से चार घंटे तक खांसी आने की शिकायत की है। अगर अचानक किसी दिन लंबे समय तक आपको खांसी आ रही है तो उसे सामान्य खांसी समझने की बजाय एक बार डॉक्टर को बता दें।

विज्ञापन

3 of 8
कुछ लोगों को पैरों पर भी घाव जैसा कुछ हुआ है

त्वचा संबंधी समस्या
कोरोना के नए लक्षणों में त्वचा संबंधी लक्षण भी सामने आ रहे हैं। संक्रमित मरीजों को त्वचा पर चकते पड़े रहे हैं, किसी अंग पर सूजन आ रही है। कुछ लोगों को पैरों पर भी घाव जैसा कुछ हुआ है। त्वचा में यदि इस तरह के कोई परिवर्तन हो रहे हैं तो उन्हें हल्के में न लें।

4 of 8
आंखों में जलन, लालपन या सूजन भी कोरोना के संक्रमण की निशानी है

आंखों में जलन
आंखों में जलन, लालपन या सूजन भी कोरोना के संक्रमण की निशानी है। ये लक्षण फिलहाल असामान्य है लेकिन जितने भी कोरोना संक्रमितों में यह पाया गया है इसे चिकित्सकों ने गंभीर लक्षण के रूप में लिया है। आंखों से बहुत अधिक पानी भी आ रहा है तब भी सतर्क होना जरूरी है।

विज्ञापन

5 of 8
कोरोना के लक्षण के तौर पर मरीजों भूलने की समस्या होने लगी

दिमागी थकान
कोरोना संक्रमित शारीरिक थकान के अलावा दिमागी थकान भी महसूस करते हैं। चिकित्सकों के अनुसार कुछ मरीजों को शारीरिक थकान हुई नहीं बल्कि कोरोना के लक्षण के तौर पर उन्हें भ्रम होने लगे, भूलने की समस्या होने लगी, विचित्र सपने आना या बहुत अधिक सपने आने जैसी समस्याएं भी चिकित्सकों ने देखी है।

विज्ञापन

6 of 8
दस्त, कब्ज और पेट दर्द - फोटो : pixabay

पेट की समस्या
कोरोना संक्रमित कई सारे मरीजों में पेट से जुड़ी समस्याएं भी देखने में आ रही हैं। कुछ लोगों को दस्त, कब्ज और पेट दर्द होने के बाद पता चला कि वे संक्रमित हो चुके हैं। कब्ज और दस्त के मुकाबले पेट दर्द के लक्षण अधिक लोगों में देखने को मिले हैं।

विज्ञापन

7 of 8
डर के कारण भी होती है बैचेनी - फोटो : getty images
घबराहट
कोरोना के कई मरीज ऐसे हैं जिनमें प्रारंभिक लक्षणों में घबराहट भी एक लक्षण दिखाई पड़ा है। हालांकि चिकित्सकों का यह भी कहना है कि यह लक्षण उन मरीजों में अधिक देखा जा रहा है जिनके आस-पास कोई कोरोना संक्रमित है। कोरोना संक्रमित को देखकर उनमें भी डर पैदा हो रहा है जिस वजह से भी उन्हें बैचेनी हो रही है।
विज्ञापन

8 of 8
जांच जरूर करवाएं - फोटो : pixa

कोई लक्षण न दिखाई देना
कोरोना का सबसे अजीब लक्षण ही यह है कि किसी लक्षण का दिखाई न देना। ऐसी स्थिति में इंसान कुछ समझ ही नहीं पता है। कई सारे मरीज ऐसे हैं जिनमें कोई लक्षण ही नहीं था और वे कोरोना संंक्रमित हो गए इसलिए यदि आपके आसपास कोई कोरोना संक्रमित है तो अपनी भी जांच करा लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें