रात में भी लाइट के उजाले में काटने का खतरा
डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में काटता है लेकिन खास बात यह है कि अगर रात को लाइट जल रही हो तो भी ये मच्छर आपको अपना शिकार बना सकता है।ये मच्छर खासकर सुबह और शाम को सूरज डूबते समय ज्यादा काटता है। डेंगू के मच्छर के काटने की सबसे पसंदीदा जगह, कोहनी के नीचे या घुटने होते हैं। 15 से 16 डिग्री से कम के तापमान में डेंगू मच्छर पैदा नहीं हो पाते हैं।सबसे ज्यादा डेंगू जुलाई से अक्टूबर महीने में होता है।