फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटीनयुक्त खाने के लिए जरूरी नहीं अंडे और मांस का सेवन, इन 5 शाकाहारी चीजों से मिलेगा पोषण

Mon, 25 May 2020 01:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। स्वस्थ और सेहतमंद रहना है तो जरूरी है कि भरपूर मात्रा में प्रोटीन को आहार में शामिल करें। ऐसे में लोगों को अंडे और मांस, मछली की याद आती है। उन्हें लगता है कि केवल मांसाहार अपनाकर ही प्रोटीन पाया जा सकता है। लेकिन आप गलत हैं। अगर आपको अंडे और मांस का सेवन नहीं करना तो इन शाकाहारी चीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। जिसकी मदद से स्वस्थ और सेहतमंद रहा जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानिए क्या हैं वो प्रोटीन से युक्त भोजन।

 
विज्ञापन

2 of 6
quinoa salad
किनुवा
किनुवा एक तरह का बीज होता है। जिसे गेंहू के आटे के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बथुआ भी कह सकते हैं। किनुवा के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसी के साथ ही अमीनो एसिड की मात्रा भी इस बीज में होती है। किनुवा प्रोटीन का एक अच्छा खासा स्त्रोत है जिसे अंडे या मांस की जगह पर खाया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
टोफू
सोयाबीन के दूध से बनने वाले पनीर को टोफू कहा जाता है। टोफू वीगन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है क्योंकि ये प्रोटीन का ऐसा स्त्रोत है जो पौधों से उगने वाले फल से मिलता है। टोफू में प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।


 

4 of 6
- फोटो : social media
रामदाना या अमरनाथ
छोटे-छोटे सफेद दाने जिसे रामदाना, अमरनाथ या राजगिरा भी कहा जाता है। ये किनोवा की तरह ही काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ग्लूटेन फ्री रामदाना मैगनीज, फास्फोरस और आयरन से भरा होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
कुट्टू 
कुट्टू अक्सर व्रत के समय खाया जाता है। रामदाना और किनोवा की तरह ही ये भी प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर इसका सेवन किया जाए तो शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। इसे भी ओट्स और गेहूं की तरह आटा बनाकर खाया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिया सीड्स
चिया सी़ड्स भी प्रोटीन का अच्छा खासा स्त्रोत है। चिया सीड का इस्तेमाल ज्यादातर जैम और पुडिंग में किया जाता है। वहीं केक बेक करने के लिए अंडे की जगह पर भी इसे प्रयोग किया जाता है। चिया सीड में ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम और आयरन सोलेनियम पर्याप्त मात्रा में होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें