फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Eating Guide: गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं? आयुर्वेद के हिसाब से जानें

Tue, 28 Apr 2026 08:18 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Eating Guide: अगर आप गर्मी के मौसम में फिट और तंदरूस्त रहना चाहते हैं तो आयुर्वेद में बताई गई गाइड को फॉलो करें। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : AI
Summer Eating Guide: गर्मियों का मौसम न केवल शरीर को थका देता है, बल्कि पाचन और ऊर्जा स्तर पर भी असर डालता है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि गर्मी में पित्त तत्व अधिक सक्रिय होता है, जिससे पेट में जलन, पाचन संबंधी समस्याएं और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आयुर्वेद में कुछ खाद्य पदार्थ खाने और कुछ छोड़ने की सलाह दी जाती है।

अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। इसके अलावा ये बात गांठ बांध लें कि सही खानपान अपनाने से गर्मियों में शरीर और मन दोनों ऊर्जावान रहते हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
गर्मियों में क्या खाएं? - फोटो : Adobe stock
गर्मियों में क्या खाएं?

गर्मियों में शरीर अधिक गर्म होता है और पित्त दोष बढ़ता है। ऐसे में हल्का और ठंडा भोजन लेना बहुत जरूरी है। ताजे फल जैसे खरबूजा, तरबूज और आम शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और जल की कमी को पूरा करते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
गर्मियों में क्या खाएं? - फोटो : Adobe stock
ठंडा दूध और दही शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन तंत्र को भी संतुलित रखते हैं। फाइबर युक्त सलाद और हल्की सब्जियाँ पाचन को आसान बनाती हैं और पेट में गर्मी से होने वाले असंतुलन को रोकती हैं। ठंडे जूस और नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करते हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं।

 

4 of 6
गर्मियों में क्या न खाएं? - फोटो : instagram
गर्मियों में क्या छोड़ें?

गर्मियों में तली-भुनी और भारी भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन को धीमा करते हैं और पेट में गर्मी बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
गर्मियों में क्या न खाएं? - फोटो : instagram
अत्यधिक मसालेदार व्यंजनों के अलावा, कैफीनयुक्त पेय जैसे कॉफी और चाय, और अधिक तेल या मिठाई से पित्त दोष बढ़ता है और शरीर असंतुलित होता है। जितना हो सके गर्मी में कैफीन से सेवन से दूर करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : Freepik.com
इन बातों का रखें ध्यान
 
  • छोटे-छोटे भोजन दिन में कई बार लेने से पाचन सही रहता है और ऊर्जा बनी रहती है। 
  • हल्का और पानी युक्त भोजन प्राथमिकता दें, ताकि शरीर ठंडा और तंदरुस्त बना रहे। 
  • ठंडी चीजों का सेवन पित्त को नियंत्रित करता है और गर्मियों में थकान और जलन से बचाता है।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें