फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों और हाथों पर रंग लाने के अलावा मेहंदी के हैं कई फायदे, स्किन की भी समस्या होती है दूर

Sun, 16 Feb 2020 08:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हाथों और बालों को खूबसूरत बनाने के काम में लाए जाने वाली मेहंदी गुणों की खान है। यह कई बीमारियों में औषधि का काम करती है। इसके पत्तों में टैनिन, वासोन, मैलिक एसिड, ग्लूकोज, मैलिटोल और म्यूसिलेज जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको मेहंदी से होने वालों तमाम फायदों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
डैंड्रफ को करे अलविदा
रूसी यानि डैंड्रफ की समस्या आम हो चुकी है। इससे राहत दिलाने को बाजार में तमाम तरह के उत्पाद मौजूद हैं, जो अपने-अपने दावे करते हैं। मगर, बजाय वहां जाने के मेहंदी ही इस समस्या का हल बन सकती है। इससे स्कैल्प में होने वाली खुजली की समस्या दूर होती है। मेहंदी में नींबू और दही मिलाकर बालों में लगाएं। इन दोनों ही चीजों में एसिडिक होते हैं, जो खुजली, रूसी जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। सप्ताह में एक बार बालों में मेहंदी जरूर लगाएं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मृत कोशिकाएं करे खत्म
त्वचा से संबंधित समस्याएं लगभग हर किसी को है। खासकर टीनएजर्स में देखने को मिलती है। मेहंदी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिला सकती है। इसमें अधिक मात्रा में टैनिन और हेनोटैनिक एसिड होता है। ये दोनों ही तत्व त्वचा पर जमी मृत कोशिकाओं को खत्म कर देता है। समस्याओं से बचने के लिए मेहंदी के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पिएं। जब इस काढ़ा का सेवन करें, तो चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल ना करें।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किडनी में नहीं बनेगी पथरी
बदलती हुई लाइफस्टाइल का असर शरीर को उठाना पड़ रहा है। गलत खानपान के चलते स्टोन की समस्या देखने को मिल रही है। मेहंदी इसमें भी संजीवनी की भूमिका निभाती है। इसमें मैलिक एसिड होने के कारण यह किडनी में स्टोन नहीं बनने देता है। आधे लीटर पानी में 50 ग्राम मेहंदी के पत्तों को पीसकर मिला दें। अब इसे उबाल लें। जब उबल जाए तो छानकर पिएं। ऐसा करने से किडनी की बीमारियां ठीक होंगी। स्टोन की समस्या भी नहीं होगी। इस काढ़े को एक महीने तक पिएंगे, तो ही लाभ होगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दर्द और सूजन में बने मरहम
मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, तो इसे दर्द, जलन या फिर सूजन होने पर लगाने से आराम मिलता है। इसकी पत्तियों को पीस लें और सूजन या दर्द वाली जगह पर लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट की बीमारी करे दूर
कहते हैं अत्याधिक बीमारियां पेट ठीक न होने से पनपती हैं । इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट की बीमारियों से आपको बचाए रखते हैं। पीलिया होने पर भी आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें