मानव शरीर में किडनी बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। किडनी का काम शरीर में पानी का स्तर और अन्य तरल पदार्थों, केमिकल और मिनरल का स्तर सही बनाए रखना और नुकसानदायक टॉक्सिन को बाहर निकाल फेंकना है। हम जो कुछ भी खाते हैं उसी से हमारे शरीर को ताकत मिलती है। खाने से जरूरी पोषक तत्वों को शरीर के खून तक पहुंचाने का काम किडनी करती है। कई बार गलत खानपान किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं और किडनी से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। कई बार तो इस स्टोन को निकालने के लिए ऑपरेशन तक भी करने पड़ जाते हैं। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों से किडनी स्टोन में राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन नुस्खोंं के बारे में विस्तार से...