फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Drinks: गर्मी के मौसम में हर रोज सुबह ये ड्रिंक पी ली तो पूरे दिन रहेंगे उर्जावान

Fri, 03 Apr 2026 06:50 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Healthy Homemade Drinks For Morning: अगर आप गर्मी के मौसम में भी उर्जावान रहना चाहते हैं तो सुबह सवेरे इनमें से एक ड्रिंक पीकर घर से निकलें।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स - फोटो : Adobe stock
Healthy Homemade Drinks For Morning: गर्मी के मौसम में सुबह उठते ही शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है। ऐसे में अगर सही समय पर सही ड्रिंक ली जाए तो पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है। 

विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्मियों में शरीर को जरूरी मिनरल्स और पानी की मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी है। सिर्फ ठंडी पानी पीने या चाय-कॉफी पर निर्भर रहने से शरीर की ऊर्जा जल्दी खत्म हो सकती है। 

कुछ प्राकृतिक और घरेलू ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडक देती हैं बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करती हैं। ये ड्रिंक पाचन, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद होती हैं। गर्मी के मौसम में हर रोज सुबह यह ड्रिंक पीने से आप पूरे दिन तरोताजा और उर्जावान रह सकते हैं। आइए इनके बारे में आपको जानकारी देते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स - फोटो : Adobe Stock
 नींबू पानी

नींबू पानी गर्मियों में सबसे आसान और फायदेमंद ड्रिंक है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इसमें थोड़ी शहद या नमक डालकर इसका स्वाद और स्वास्थ्य लाभ बढ़ाया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स - फोटो : Adobe Stock
तुलसी-पानी

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। तुलसी-पानी गर्मी में ठंडक प्रदान करता है, सिरदर्द और सर्दी-जुकाम में राहत देता है। रोजाना तुलसी-पानी पीने से शरीर में विषाक्त पदार्थ भी कम होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

 

4 of 6
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स - फोटो : freepik
नारियल पानी

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और डिहाइड्रेशन को रोकता है। गर्मियों में सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है और मांसपेशियों की थकान कम होती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स - फोटो : freepik.com
अदरक और शहद का पानी

अदरक और शहद का पानी पाचन सुधारने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और सुबह उठते ही पीने से पेट की गैस और अपच की समस्या कम होती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स
खीरा और पुदीना वाला जूस

खीरा और पुदीना वाला जूस शरीर को ठंडक देता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह हाइड्रेशन बनाए रखता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा की चमक बढ़ती है और गर्मियों में ताजगी महसूस होती है।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें