फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें

Fri, 03 Apr 2026 06:50 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bathing Twice a Day is Good or Bad: गर्मी के मौसम में अक्सर लोग बाहर से आते ही नहाते हैं। ये आदत कितनी सही है आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें - फोटो : Adobe stock
Bathing Twice a Day is Good or Bad:  गर्मी के मौसम में लोग बाहर की धूप और गर्मी से इतना परेशान हो जाते हैं कि अक्सर बाहर से आते ही तुरंत नहाने लगते हैं। यह आदत गर्मी से राहत पाने के लिए आम तौर पर सही लगती है, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि यह हर समय उचित नहीं होती। 

दरअसल, बाहर से आने के बाद तुरंत नहाना शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर के तापमान और पसीने के संतुलन को अचानक बदलना स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। खासकर गर्मियों में जब धूप और पसीना अधिक होता है, लोग ठंडे पानी से नहाने लगते हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें सामने आती हैं। इसलिए बाहर से आकर नहाने के लिए इसका सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम बताएंगे कि गर्मियों में बाहर से आने के बाद नहाने का सही तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें - फोटो : Adobe stock
तापमान संतुलन है जरूरी

गर्मी में बाहर लंबे समय तक रहने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में तुरंत ठंडे पानी से नहाने पर शरीर को शॉक लग सकता है। यह हृदय और रक्त प्रवाह पर भी असर डाल सकता है। इसलिए गर्मी में बाहर से आने के बाद शरीर को धीरे-धीरे ठंडा करने की जरूरत होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें - फोटो : Freepik.com
पेट की समस्याएं हो सकती हैं

अचानक ठंडा से नहाने से पेट की समस्याएं जैसे अपच, दस्त या पेट दर्द हो सकते हैं। जी हां, शरीर के गर्म और ठंडे तापमान में अचानक बदलाव से पाचन तंत्र प्रभावित होता है।

 

4 of 5
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें - फोटो : Freepik.com
सर्दी-जुकाम हो सकता है

शरीर अचानक ठंडा होने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे जुकाम, खांसी या गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी से आने के तुरंत बाद ठंडे पानी से नहाने से बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप भी बाहर से आते ही तुरंत नहाते हैं तो ये खबर पढ़ लें - फोटो : Adobe stock

सही तरीका क्या है?

गर्मी में बाहर से आने के 5-10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाना स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होता है और पाचन, त्वचा और इम्यून सिस्टम पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। ध्यान रखें कि आने के तुरंत बाद तो कभी न नहाएं, ऐसा करने से आपकी तबियत खराब हो सकती है।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें