फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: इन पांच चीजों से अभी बना लें दूरी, इम्यूनिटी को कर देती हैं कमजोर

Fri, 16 Apr 2021 06:10 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना की दूसरी लहर का कहर देखने को मिल रहा है, रोजाना लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और सैकड़ों की मौत हो रही है। अब तक हुए तमाम अध्ययनों में भी कहा गया है और दुनियाभर के वैज्ञानिक भी यह कहते आ रहे हैं कि जिन लोगों की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनके कोरोना वायरस की चपेट में आने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखें और ये सब संभव है अच्छे खान-पान से। अगर हम हेल्दी चीजें खाएंगे तो जाहिर है हमारी इम्यूनिटी भी अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जो आपकी इम्यूनिटी की कमजोर कर सकती हैं, उनसे दूरी बना लेना ही बेहतर होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फास्ट फूड 
  • आजकल बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें फास्ट फूड खाना बहुत ही पसंद आता है, लेकिन शायद वो ये नहीं जानते कि ये धीरे-धीरे उनकी इम्यूनिटी को कमजोर कर रहा होता है। इसके अलावा फास्ट फूड का सेवन कई अन्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है, जिसमें पेट से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। इसलिए अगर आपको अपनी इम्यूनिटी को कमजोर होने से बचाना है तो फास्ट फूड से दूरी बनानी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैफीन 
  • चाय-कॉफी का सेवन अक्सर लोग ताजगी महसूस करने के लिए करते हैं, लेकिन आप ये बात शायद ही जानते होंगे कि इसमें मौजूद कैफीन खून में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर वैसे तो दिमाग पर होता है, लेकिन यह इम्यूनिटी को भी बर्बाद कर देता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके आप इनका सेवन छोड़ दें या फिर कम मात्रा में करें। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रोसेस्ड फूड 
  • प्रोसेस्ड फूड का सेवन इस कोरोना काल में बहुत ही खतरनाक है, क्योंकि ये प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर करता है। इसलिए यह जरूरी है कि प्रोसेस्ड मीट या पैक्ड फूड से दूरी बनाकर रखें और जितना हो सके घर पर ही बना ताजा खाना खाएं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूती देंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तेल 
  • अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि जो तेल उन्होंने आज इस्तेमाल किया है, उसी को कई दिनों तक करते रहते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को तो खराब करेगा ही, साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर देगा। इसलिए ऐसे तेल से दूरी बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शराब या धूम्रपान 
  • आज बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो शराब पीना या धूम्रपान करना पसंद करते हैं, लेकिन असल में वो ऐसा करके अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे होते हैं। शराब के सेवन या धूम्रपान से इम्यूनिटी तो कमजोर होती ही है, साथ ही ये कैंसर जैसी कई घातक बीमारियों का भी कारण बनते हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके, इन चीजों से दूरी बना लें। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें