फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! खाने के शौकीन लोग जान लें, ये 5 चीजें बना रही हैं आपकी हड्डियों को खोखला, संभल जाइए

Mon, 23 Jul 2018 10:50 AM IST
लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है। इन दोनों की कमी से हड्डियां कमजोर और खोखली हो जाती हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि आपके फेवरेट खाने की लिस्ट में कई ऐसी चीजें भी शामिल होती हैं जिसका सेवन अधिक करने से आपकी हड्डियों की डेंसिटी कम हो जाती हैं मतलब हड्डियां खोखली होने लगती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कई चीजों के बारे में। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नमक
ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। दरअसल नमक में सोडियम होता है जो शरीर में जाने के बाद कैल्शियम को यूरीन के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देता है।
विज्ञापन

3 of 6
चॉकलेट
ज्यादा चॉकलेट खाने से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसे खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है जिससे कैल्शियम शरीर में अवशोषित नहीं हो पाता।

4 of 6
शराब
शराब पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है। जो हड्डियों की कमजोरी का कारण बनती है।
विज्ञापन

5 of 6
कोल्ड ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बन डाई ऑक्साइड और फास्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को खोखला कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाय और कॉफी
चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसमें मौजूद कैफीन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें