फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाबॉलिज्म सुस्त होने पर करें ये 5 आसान उपाय, शरीर रहेगा एकदम स्वस्थ

Sat, 05 Dec 2020 01:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बहुत जरूरी है कि हमारा मेटाबॉलिज्म कम न रहे - फोटो : Pixabay

हम जब सोते हैं तब हमारे शरीर के भीतर कई सारी रसायनिक गतिविधियां होती हैं। हम जो भोजन खाते हैं , वो पचने के बाद ऊर्जा में परिवर्तित होता है। जिस माध्यम से यह प्रक्रिया होती है, वह मेटाबॉलिज्म है। मेटाबॉलिज्म के सुस्त पड़ने से शरीर में थकावट महसूस होने लगती है, डायबिटीज होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। कई बार अचानक वजन बढ़ने या घटने लगता है। शरीर में चुस्ती-फुर्ती नहीं रहती है, समय-बेसमय शरीर में दर्द होने लगता है, मांसपेशियों में कमजोरी, ह्रदय गति का कम होना, अवसाद आदि समस्याएं इसी कारण से होने लगती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हमारा मेटाबॉलिज्म कम न रहे। यदि आपका भी मेटाबॉलिज्म कम है तो अगली स्लाइड्स से जानिए मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के उपाय।
 

विज्ञापन

2 of 6
सुबह उठकर व्यवस्थित नाश्ता करें - फोटो : pixabay

नाश्ते को न करें नजरअंदाज
पूरे दिन शरीर में ऊर्जा नियंत्रित रहे इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप सुबह उठकर व्यवस्थित नाश्ता करें। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं लेते और लंबे समय तक भूखे रहते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म सुस्त रहता है। वे दिनभर आलस्य का शिकार रहते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
कम फैट वाला दही खाएं - फोटो : iStock

दही
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए दही का सेवन बहुत लाभकारी है। दही मतलब दही, ऐसा नहीं कि दही के साथ आप कोई तली-गली चीज का सेवन करें। कोशिश करें कि कम फैट वाला दही खाएं। दही में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो कि शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं इसलिए दिन के भोजन के साथ एक कटोरी दही जरूर खाएं।

4 of 6
डार्क चॉकलेट में मौजूद कैफिन और एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं - फोटो : chocolate

डार्क चॉकलेट
यदि आपको डार्क चॉकलेट पसंद है तब तो आपका मेटाबॉलिज्म कभी कमजोर नहीं हो सकता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद कैफिन और एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। यदि मेटाबॉलिज्म के नाम पर आप सामान्य चॉकलेट खाएंगे तो नुकसान पहुंचाएगी क्योंकि उसमें शुगर बहुत अधिक होती है।

विज्ञापन

5 of 6
खुली हवा में बैठकर लंबी गहरी सांसें लें - फोटो : iStock

गहरी सांस
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है कि दिनभर में आप थोड़ी देर के लिए खुली हवा में बैठकर लंबी गहरी सांसें लें। ऐसा करने से शरीर में प्राणवायु अच्छे से जाएगी जो कि अधिक से अधिक ऊर्जा खर्च करने में आपकी सहायता करेगी। जब शरीर की ऊर्जा अधिक से अधिक खर्च होगी तो शरीर में सुस्ती महसूस नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोयाबीन के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं

सोयाबीन का तेल
सोयाबीन का तेल खाना भी बहुत जरूरी है। यह मेटाबॉलिज्म का विकास करता है लेकिन ध्यान रखें कि बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। सोयाबीन के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए बहुत लाभदायक है। इसलिए थोड़ी मात्रा में ही अपने खाने में इसे शामिल जरूर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें