फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या आपको भी है बार-बार भूलने की आदत? दिमाग तेज करने के लिए डाइट में शामिल करें चार सुपरफूड्स

Fri, 29 Aug 2025 01:23 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल तनाव और खराब लाइफस्टाइल के कारण भूलने की समस्या आम हो गई है। अगर आप भी छोटी-मोटी बातें भूलने लगे हैं, तो यह आपके लिए एक चेतावनी हो सकती है। आइए इस लेख में ऐसी चार चीजों के बारे में जानते हैं जिसका सेवन करके आप अपने दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मस्तिष्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
Best Foods For Brain Function: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान के कारण बार-बार भूलने की आदत एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या सिर्फ अधिक उम्र के लोगों में ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी देखने को मिल रही है। अगर आप भी छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं, जैसे चाबियां कहां रखी हैं या कोई महत्वपूर्ण तारीख, तो यह आपके लिए एक चेतावनी हो सकती है। 

दिमाग को तेज करने और याददाश्त को बेहतर बनाने में आहार अहम भूमिका निभाती है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनका सेवन करने से आपका दिमाग स्वस्थ और सक्रिय रहता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन सुपरफूड्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपनी याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपनी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं और मानसिक थकान को भी कम कर सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार खाद्य पदार्थ के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अखरोट - फोटो : freepik.com
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की कोशिकाओं के निर्माण और कार्यप्रणाली के लिए बहुत जरूरी होता है। यह याददाश्त को सुधारता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Slip Disc: कहीं आपको स्लिप डिस्क की शिकायत तो नहीं, जानिए लक्षण और किसे ज्यादा खतरा
 
विज्ञापन

3 of 5
बादाम - फोटो : Adobe Stock
बादाम
बादाम को सदियों से दिमाग के लिए एक बेहतरीन सुपर फूड माना जाता रहा है। बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। विटामिन ई दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जिससे दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर होती है। रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाने से याददाश्त और सीखने की क्षमता में सुधार होता है।

ये भी पढ़ें- Big Boss: नाक पर मशीन लगाकर सोते दिखे अमाल मलिक? बिग बॉस में खुला उनकी बीमारी का राज
 

4 of 5
कद्दू के बीज - फोटो : Freepik.com
कद्दू के बीज
कद्दू के छोटे-छोटे बीज दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और आयरन जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं। ये सभी पोषक तत्व दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जिंक याददाश्त और सोचने की क्षमता को बेहतर बनाता है, जबकि मैग्नीशियम दिमाग की कोशिकाओं के बीच संचार को सुधारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चॉकलेट - फोटो : Freepik.com
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स और कैफीन होते हैं। ये दोनों ही दिमाग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं, जिससे दिमाग अधिक सक्रिय रहता है। हालांकि, डार्क चॉकलेट का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी भी होती है। इन सब के साथ अपने फोकस और याददाश्त को सक्रिय रखने के लिए संतुलित आहार और रोज व्यायाम को भी प्राथमिकता दें।

स्रोत और संदर्भ
Your brain on chocolate

Foods linked to better brainpower

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें