उम्र बढ़ने के साथ डिमेंशिया का खतरा
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
द जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल डायरेक्टर्स एसोसिएशन में प्रकाशित इस शोध में जॉन्स हॉपकिंस के वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना औसत पांच से 10 मिनट की गतिविधि करने वाले लोगों में डिमेंशिया विकसित होने का खतरा 41 फीसदी तक कम हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं आपकी शारीरिक गतिविधि जितनी अधिक होगी, डिमेंशिया होने का जोखिम उतना ही कम होगा।
अध्ययन से प्राप्त डेटा देखें तो पता चलता है कि जिन प्रतिभागियों ने प्रति सप्ताह 35 से 69.9 मिनट तक शारीरिक गतिविधि की, उनमें मनोभ्रंश का जोखिम 60% कम था। 70 से 139.9 मिनट प्रति सप्ताह की श्रेणी वालों में 63% कम और 140 से अधिक मिनट प्रति सप्ताह की श्रेणी में 69% तक इसका जोखिम कम देखा गया है।