फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earth Day 2025: आने वाली पीढ़ी के लिए बचानी है धरती, पृथ्वी दिवस के इन जागरूकता संदेशों के जरिए करें प्रेरित

Tue, 22 Apr 2025 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरण शिक्षा के लिए यहां आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिसे प्रियजनों को भेजकर जागरूक किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
earth day 2025 - फोटो : Freepik
Earth Day 2025 : आज यानी 22 अप्रैल 2025 को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पृथ्वी दिवस यानी अर्थ डे धरती और उसके प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समर्पित एक खास दिन है। पृथ्वी जीवनदायिनी है, जहां वायु, जल, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश और अनुकूल तापमान समेत जीवन जीने के लिए सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। 

पृथ्वी का आवश्यकता से अधिक दोहन किया जाने लगा है, जिससे धरती को नुकसान पहुंच रहा है। इस तरह के हो रहे दोहन के कारण पृथ्वी और इसका वातावरण दूषित हो रहा है। पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य धरती के हो रहे दोहन को रोकना और वातावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। 

पृथ्वी दिवस के मौके पर हर किसी को प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों और करीबियों को प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उन्हें धरती के महत्व, पर्यावरण के संरक्षण की शिक्षा दें। इस पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरण शिक्षा के लिए यहां आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिसे प्रियजनों को भेजकर जागरूक किया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
पृथ्वी दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala
आने वाली पीढ़ी अगर है प्यारी
तो पृथ्वी को बचाना हमारी जिम्मेदारी।

पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं 
विज्ञापन

3 of 6
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

सभी प्रकार के खतरों से पृथ्वी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
 

4 of 6
Earth Day 2024 - फोटो : Amar Ujala


अर्थ का कुछ करो नहीं तो अनर्थ हो जाएगा।

पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं  
विज्ञापन

5 of 6
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाए - फोटो : Amar Ujala
धरती बचाओ, जीवन बचाओ, जीवन को खुशहाल बनाओ।

पृथ्वी दिवस की शुभकामनाए
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वी दिवस के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar Ujala
आने वाले जन्म की परवाह के लिए सबसे पहले पृथ्वी की परवाह जरूरी है।

पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें