Dussehra 2022: शारदीय नवरात्रि का समापन हो गया है। नवरात्रि के नौ दिन के पर्व में माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल 5 अक्टूबर 2022 को दशहरा मनाया जा रहा है। दशहरा के दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार अयोध्या नरेश श्री राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था। भगवान श्री राम हिंदू धर्म को मानने वालों के आराध्य हैं। वह एक संस्कृति पुरुष होने के साथ ही आदर्श पति, पुत्र, भाई और राजा हैं। हर साल दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप दशहरा का पर्व मना रहे हैं, तो भूलकर भी दशहरा के दिन कुछ गलतियों को न करें। चलिए जानते हैं दशहरा पर क्या काम नहीं करना चाहिए।