फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2022: 'सियावर रामचंद्र की जय', दोस्तों और परिजनों को भेजें दशहरा के शुभकामना संदेश

Wed, 05 Oct 2022 07:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दशहरा 2022 - फोटो : amar ujala
Dussehra 2022 Wishes: विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को विजयदशमी मनाई जाती है। इस साल 5 अक्टूबर 2022 को विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को दशहरा भी कहते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, जब भगवान विष्णु के सातवें अवतार और अयोध्या के राजा राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास पर गए थे, तो लंका के राजा रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। पत्नी को दशानन की कैद से आजाद कराने के लिए श्रीराम ने लंका पर आक्रमण कर दिया। दोनों के बीच युद्ध चला और अंत में श्री राम ने रावण का वध कर दिया। इसी दिन को दशहरा के तौर पर मनाया जाने लगा। इस मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को दशहरा के आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेजें।
विज्ञापन

2 of 6
दशहरा 2022 - फोटो : amar ujala
हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश ।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 6
दशहरा 2022 - फोटो : amar ujala
भीतर के रावण को आज आग खुद लगाएंगे।
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।

दशहरा की शुभकामनाएं।

4 of 6
दशहरा 2022 - फोटो : amar ujala
अब की दशहरे
मेरे भाई बस इतना तू काम कर
बैठा है जो मन में तेरे
उस रावण का सर्वनाश कर।

दशहरा की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
दशहरा 2022 - फोटो : amar ujala
इस दशहरे हर मनुष्य बस
एक नेक काम करे।
अंतर्मन में पनप रही
हर बुराई का सर्वनाश करे।

दशहरा की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दशहरा 2022 - फोटो : amar ujala
रावण का सर्वनाश हो,
श्री राम का हर ह्रदय में वास हो।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें