फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा दूध पीना हो सकता है नुकसानदायक, रोग- प्रतिरोधक क्षमता होती है प्रभावित

Sun, 17 Jan 2021 06:08 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादा दूध पीने से कई सारे लोगों को नुकसान पहुंचता है - फोटो : Social Media

बचपन से बच्चों को दूध पीने की आदत डाली जाती है जो कि समय के साथ बदल जाती है, कुछ लोग चाय पीते हैं, कुछ कॉफी, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि हमेशा सिर्फ दूध ही पीते हैं। दूध पीने के वैसे तो कई सारे फायदे हैं। बच्चों को तो यह कहकर दूध पिलाया जाता है कि दूध पीने से उनमें ताकत तो आएगी ही साथ ही उनकी त्वचा भी निखरेगी। लेकिन दूध हर किसी को भी सूट नहीं करता है। ज्यादा दूध पीने से कई सारे लोगों को नुकसान पहुंचता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि ज्यादा दूध पीने से किस प्रकार के नुकसान पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
गायों को एंटी- बायोटिक दवाओं से भरा इंजेक्शन दिया जाता है - फोटो : Social media

रोग- प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव
कई बार गायों का दूध निकालने से पहले गायों को एंटी- बायोटिक दवाओं से भरा इंजेक्शन दिया जाता है। आजकल तो ज्यादा दूध के लालच में अधिकांश लोग इस प्रकार के इंजेक्शन देते ही हैं। ये दवाएं दूध में भी आ जाती हैं, जो कि मनुष्य को नुकसान पहुंचाती है। ये दवाएं चूंकि मनुष्य के लिए नहीं बनी होती हैं तो यह उनकी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान पहुंचाती हैं। कई बार लोगों को संक्रमण भी फैलता है। 

विज्ञापन

3 of 5
दूध पीने से शरीर में अतिरिक्त वसा होता है - फोटो : social media

वजन बढ़ता है
कई सारे लोग जो ज्यादा दूध पीते हैं, उनका वजन बढ़ने लगता है। कई लोग दूध को फटने से बचाने के लिए उसमें सोड़ा डालते हैं। सोड़ा वाला दूध यदि रोज पीते हैं या बच्चों को देते हैं तो वजन बढ़ना फिर तो लगभग तय ही रहता है। जो लोग मोटापे से ग्रसित हैं, उन्हें नियमित रूप से दूध नहीं पीना चाहिए या रोज पीते भी हैं तो दूध की मात्रा को कम कर लेना चाहिए। दूध पीने से शरीर में अतिरिक्त वसा होता है। 

4 of 5
दूध हर किसी को सूट नहीं होता है - फोटो : सोशल मीडिया

गैस की समस्या
कई बार लोग कहते हैं कि दूध पीने पर उनका पेट खराब होने लगता है। यह बात सही है क्योंकि दूध हर किसी को सूट नहीं होता है। गाय का दूध पीने से पाचन संबंधी समस्या होने लगती है। दूध पीने से पेट में गैस बनने लगती है, जिससे कि पेट में सूजन या दर्द होने लगता है। यदि दूध पीने से आपके साथ भी यह समस्या हो रही है तो इसे गंभीरता से लें नहीं तो आगे चलकर आप और भी परेशान हो सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लैक्टोस से एलर्जी होने पर उल्टी भी आ जाती है - फोटो : social media
मतली आना
कई सारे लोगों को दूध की महक से ही मतली आने लगती है। ऐसा उस स्थिति में होता है, जब आपको लैक्टोस से एलर्जी है। लैक्टोस से एलर्जी होने पर उल्टी भी आ जाती है। ऐसी स्थिति में दूध को लेकर जबरदस्ती करने की बजाय चिकित्सक से परामर्श लें और उनके निर्देशों के अनुसार ही दूध का सेवन फिर से शुरू करें नहीं तो यह समस्या आगे चलकर और भी चिंता पैदा कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें