फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Draupadi Murmu Lifestyle: ऐसी ही द्रौपदी मुर्मू की दिनचर्या, अवसाद से बाहर आने के लिए किया ये काम

Mon, 25 Jul 2022 10:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : amar ujala
Draupadi Murmu Net Worth: भारत को अपना 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। रविवार की शाम रामनाथ कोविंद ने बतौर राष्ट्रपति अपना विदाई भाषण दिया। वहीं सोमवार यानी आज द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू प्रत्याशी थीं, जिनका मुकाबला विपक्ष के यशवंत सिन्हा से था। हालांकि द्रौपदी मुर्मू ने भारी मतों से राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। इसकी के साथ द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गईं। इसके अलावा वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी हैं। द्रौपदी मुर्मू से पहले श्रीमती प्रतिभा पाटिल को देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? उनका अब तक का जीवन कैसा रहा? देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने का सफर कैसा था। पारिवारिक और राजनैतिक संघर्षों को पार करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने ये पद हासिल किया है। चलिए जानते हैं द्रौपदी मुर्मू लाइफस्टाइल, उनके घर, परिवार के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीआईबी
द्रौपदी मुर्मू की जीवन परिचय

ओडिशा की आदिवासी महिला नेता और झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में मयूरभंज जिले के एक आदिवासी परिवार में हुआ था। मुर्मू के पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। वह गांव के मुखिया हुआ करते थे। उन्होंने गृह जनपद से शिक्षा प्राप्त करने के बाद भुवनेश्वर के रामादेवी महिला महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। बाद में बतौर शिक्षिका अपने करियर की शुरुआत की। परिवार में पति और बेटों को खोया। राजनीति में प्रवेश के बाद पार्षद, विधायक और राज्य सरकार में मंत्री बनी। झारखंड की गवर्नर बनने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 6
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मुर्मू की दिनचर्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू एक व्यवस्थित जीवन जीती हैं। वह कितनी भी व्यस्त क्यों न हों, लेकिन सुबह जल्दी उठकर सैर करना, ध्यान और योग करना कभी नहीं भूलतीं। द्रौपदी रोजाना सुबह 3:30 बजे उठ जाती हैं। इसके बाद वह सैर पर जाती हैं। घर पर ही योग करती हैं। समय को लेकर मुर्मू बहुत पाबंद हैं। कहा जाता है कि मुर्मू कभी देरी से नहीं पहुंचतीं।

4 of 6
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI
साथ रखती हैं दो किताबें

द्रौपदी मुर्मू हमेशा अपने साथ दो किताबें साथ रखती हैं। एक ट्रांसलेट और दूसरी भगवान शिव की एक पुस्तिका। वह कहीं भी जाएं तो उन्हें बातचीत में दिक्कत न हो, इसके लिए अनुवाद बुक रहती है। साथ ही उनका ध्यान न टूटे, इसके लिए वह शिव पुस्तिका का पाठ करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : self
अवसाद से ऐसे निकलीं बाहर

द्रौपदी मुर्मू के जीवन में एक दौर ऐसा आया जब उनके परिवार के चार सदस्य एक एक कर उन्हें छोड़कर दुनिया से दूर हो गए। उनके तीन बच्चों और पति की मौत से वह पूरी तरह टूट गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू के बड़े बेटे का निधन रहस्यमयी तरीके से हुआ था। उनके निधन के बाद मुर्मू लगभग 6 महीने तक डिप्रेशन में रहीं। लेकिन उन्होंने खुद को इस अवसाद से बाहर निकाला। तीन साल बाद छोटे बेटे की भी मौत हो गई। उसके लगभग एक साल बाद पति भी दुनिया से अलविदा कह गए। सबसे छोटी बेटी का निधन महज तीन साल की उम्र में ही हो गया था। डिप्रेशन से निकलने के लिए वह ध्यान लगाने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Draupadi Murmu - फोटो : Amar Ujala
द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति

मुर्मू का अपना घर है, जहां वह पति से विवाह के बाद रहती थीं। हालांकि बच्चों और पति की मौत के बाद मुर्मू ने अपने घर को स्कूल में बदल दिया। इस कमरे में बड़े बेटे का निधन हुआ था, उसे छात्रों का आवास बना दिया गया। हर साल बच्चों और पति की बरसी पर मुर्मू स्कूल में जरूर आती हैं और छात्रों से मुलाकात करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें