फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलका भाटिया: अक्षय कुमार की बहन 40 की उम्र में 15 साल बड़े शख्स को दे बैठी थी दिल, रहती हैं लाइमलाइट से कोसों दूर

Tue, 06 Apr 2021 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
akshay kuamr and sister alka bhatia - फोटो : social media
मिस्टर खिलाड़ी के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कड़ी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने कई सुपर डुपर हिट फिल्में दी हैं और लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अक्षय कुमार के बारे में तो आप लगभग सबकुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आप उनकी बहन के बारे में जानते हैं? शायद, इस पर आपका जवाब न में हो। तो कोई नहीं, हम आपको अक्षय कुमार की बहन की लव लाइफ के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Alka Bhatia and Akshay Kumar - फोटो : social media
दरअसल, हम अक्षय की जिस बहन का जिक्र कर रहे हैं उनका नाम अलका भाटिया है। अलका लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन वे अपने भाई अक्षय के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन

3 of 8
alka bhatia - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 दिसंबर 2012 में अलका ने सुरेंद्र हीरा नंदिनी से शादी रचाई थी। यहां आपको बता दें कि सुरेंद्र 'हाउस ऑफ हीरानंदानी' के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 'हाउस ऑफ हीरानंदानी' एक लीडिंग बिजनेस ग्रुप है, जो भारत में रियल एस्टेट और हाउसिंग सेक्टर में काम करता है।

4 of 8
alka bhatia - फोटो : social media
अलका के पति सुरेंद्र उनसे लगभग 15 साल बड़े हैं, लेकिन 40 की उम्र में अलका सुरेंद्र को दिल दे बैठी थी। सुरेंद्र की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने पहली शादी प्रीति नाम की लड़की से की थी और साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था।
विज्ञापन

5 of 8
akshay kuamr and sister alka bhatia - फोटो : facebook/Nana Ampa
कहा जाता है कि उस वक्त अक्षय अपनी बहन के इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वे मान गए थे। वहीं, अलका एक हाउसवाइफ हैं और अपना ज्यादातर समय घर के कामों में बिताती हैं। अलका बेहद शांत स्वभाव की हैं और उन्हें ज्यादा किसी से मिलना पसंद नहीं है।
विज्ञापन

6 of 8
alka bhatia - फोटो : facebook/Karan Singh
अलका कोशिश करती हैं कि वे अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिताएं। आज वे अपने पति संग एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
alka bhatia - फोटो : facebook/Prashant Jadhav
अलका के पति सुरेंद्र एक बड़े बिजनेसमैन हैं और वे देश के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक हैं। वहीं, अलका ने साल 2014 में फिल्म 'फुगली' को प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन

8 of 8
alka pandit and surendra hiranandani - फोटो : social media
बात अगर अलका भाटिया के पति सुरेंद्र हीरा नंदिनी की कुल संपत्ति की करें, तो फोर्ब्स के अनुसार साल 2018 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.29 बिलियल डॉलर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें