फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर जमाते वक्त न करें ये गलतियां, बाद में होना पड़ेगा परेशान

Thu, 15 Apr 2021 08:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर में फर्नीचर सजाएं तो कई सारी बातों को अपने दिमाग में रखें - फोटो : Social Media

घर के लिए फर्नीचर खरीदना और उसे एक ही बार में सही ढंग से सजा देना कोई आसान बात नहीं है। बहुत जरूरी है कि जब आप घर में फर्नीचर सजाएं तो कई सारी बातों को अपने दिमाग में रखें और साथ ही समझदारी का इस्तेमाल करें। यदि सिर्फ आप सजावट का उद्देश्य लेकर फर्नीचर सजाएंगे तो कई सारी प्रैक्टिकल बातें खुद ब खुद नजरअंदाज हो जाएंगी जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है। बाद में आप आए दिन फर्नीचर की सेटिंग से असंतुष्ट रहेंगे और बार-बार फर्नीचर को इधर से उधर करना कोई मजाक की बात तो नहीं है। आइए जानते हैं फर्नीचर जमाने के सही तरीके। 

 

विज्ञापन

2 of 5
कम ही ज्यादा है का नियम चलता है - फोटो : Social media

बहुत अधिक फर्नीचर रखना
जब ड्रॉइंग रूम में फर्नीचर रखने के बात हो तो कम ही ज्यादा है का नियम चलता है। कमरे में जब बहुत अधिक फर्नीचर होता है तो यह नकारात्मक प्रभाव डालता है और रूम एकदम खचाखच भरा हुआ नजर आता है। ऐसा करने से आपका वैभव नहीं दिखाई देता है बल्कि ज्यादा फर्नीचर को देखकर चिड़चिड़ापन महसूस होता है इसलिए आपकी कॉफी टेबल और सोफे के बीच में इतनी जगह तो होना ही चाहिए कि एक आदमी निकल सके। 

विज्ञापन

3 of 5
हमें घूम फिरकर जाना पड़ेगा - फोटो : social media

रास्ता न रूके
फर्नीचर जमाने में कई बार हम यह बिल्कुल भूल जाते हैं कि यह इस तरह से नहीं रखा जाए कि रास्ता ही रूक जाए। कई सारे लोग यह गलती करते हैं कि फर्नीचर को इस तरह से तो रख देते हैं कि वह व्यवस्थित दिखे लेकिन भूल जाते हैं कि चलने में यही फर्नीचर हमसे टकराएगा या फिर हमें घूम फिरकर जाना पड़ेगा जो कि एक समय पर परेशान करने लगता है। 

4 of 5
आपको काम करने की जगह ही नहीं मिलेगी - फोटो : सोशल मीडिया

किचन में फर्नीचर
कई लोगों की इच्छा होती है कि किचन में एक अच्छी से डाइनिंग टेबल हो जहां पूरा परिवार एकसाथ बैठकर खाना खाए लेकिन डाइनिंग टेबल यदि आप किचन के लिए खरीदने जा रहे हैं तो आपको यह बात दिमाग में रखनी होगी कि आपका किचन कितना बड़ा है। यदि आपका किचना ज्यादा बड़ा नहीं है तो आप डाइनिंग टेबल उसमें नहीं रख सकते क्योंकि फिर आपको काम करने की जगह ही नहीं मिलेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पलंग को दीवार के सहारे लगाएं - फोटो : social media
पलंग को खिड़की के पास रखना
बेडरूम में पलंग को खिड़की के पास रखना बिल्कुल भी अच्छा विचार नहीं है। बेडरूम ऐसी जगह है, जहां कोई भी व्यक्ति आराम के लिए जाता है। खिड़की से आने वाली बाहरी आवाजें, प्रदूषित हवाएं और रोशनी आपकी नींद में खलल पैदा कर सकती है इसलिए पलंग को दीवार के सहारे लगाएं ताकि आपको टिककर बैठने के लिए भी सही जगह मिल सके। आपको बेवजह परेशान न होना पड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें