फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 काम , नहीं तो पूरी रात पड़ सकता है पछताना

Fri, 11 Dec 2020 04:03 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बहुत जरूरी है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारी रात की नींद 7-8 घंटे की हो - फोटो : pixa

बहुत जरूरी है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारी रात की नींद 7-8 घंटे की हो और उसमें किसी प्रकार की कोई बाधा न हो। यदि हम जिस करवट रात में सोते हैं और सुबह वैसे ही जाग जाते हैं तो इस प्रकार की नींद को पक्की नींद कहा जाता है। हमारा अगला दिन ऊर्जा से भरपूर हो इसलिए बहुत जरूरी है कि हम अच्छी नींद सोएं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए वो कौनसे काम हैं जिनको करने से बिगड़ जाती है पूरी रात की नींद। 

विज्ञापन

2 of 6
कॉफी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं कि जो आपकी नींद को उड़ा देते हैं - फोटो : Pixabay

चाय या कॉफी का सेवन
यदि आप सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तब तो आपको पूरी रात परेशान ही होना पड़ेगा। आपने कई बार देखा होगा जब हमें बहुत अधिक नींद आ रही होती है और कोई जरूरी कार्य करना होता है तो हमें कहा जाता है कि चाय या कॉफी पी लो क्योंकि चाय-कॉफी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं कि जो आपकी नींद को उड़ा देते हैं इसलिए सोने से पहले ये गलती कभी न करें।

विज्ञापन

3 of 6
सोने जा रहे हैं तो लगभग एक घंटे पहले मोबाइल को बंद करके रख दें - फोटो : social media

मोबाइल चलाना
यदि आप सोने जा रहे हैं तो लगभग एक घंटे पहले मोबाइल को बंद करके रख दें क्योंकि यदि आप बिस्तर पर लेटकर मोबाइल चलाते हैं तो आपकी नींद का बिगड़ना तय है। मोबाइल की अप्राकृतिक लाइट आपकी आंखों पर तो असर डालती ही है, साथ ही नींद को भी प्रभावित कर देती है। 

4 of 6
जब भी झपकी आए फौरन मुंह धो लें - फोटो : सोशल मीडिया

झपकी लेना
यदि आप रात को 11 बजे सोते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप दफ्तर से लौटते हैं और आराम के लिए बिस्तर पर लेटते हैं और झपकी आ जाती है। आधे-एक घंटे बाद जब हम उठते हैं तो हमें अच्छा महसूस होता है। लेकिन इस अच्छा महसूस कराने वाली झपकी के लिए हमें रात की पूरी नींद कुर्बान करनी पड़ जाती है। इसलिए जब भी झपकी आए फौरन मुंह धो लें।

विज्ञापन

5 of 6
एसी के तापमान को सामान्य पर रखकर ही सोएं - फोटो : sleep

गर्म तापमान में सोना
सर्दियों में गर्म तापमान में सोना किस को अच्छा नहीं लगता है लेकिन जब बहुत अधिक तापमान होता है तो हमें बेहतर तो महसूस होता है लेकिन हमारी नींद पर इसका अलग ही प्रभाव पड़ता है। गर्म तापमान में नींद उतने अच्छे से नहीं आ पाती है, जितनी सामान्य तापमान में आती है इसलिए एसी के तापमान को सामान्य पर रखकर ही सोएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें - फोटो : file photo
डिनर के बाद लड़ाई करना
यदि आप भी डिनर के बाद अपने परिवार में किसी से लड़ाई कर लेते हैं या किसी दोस्त, रिश्तेदार से नोंकझोंक हो जाती है तो आपकी नींद का बिगड़ना तय है क्योंकि आपका दिमाग आराम की स्थिति में नहीं होता है। उसमें विचारों का आना-जाना चलता ही रहता है इसलिए अच्छी नींद के लिए बहुत जरूरी है कि आप लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें