फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली के 5 दिनों में लड़कियां इन 5 ड्रेसेस को करें कैरी, सब करेंगे तारीफ

Sat, 14 Nov 2020 02:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दिवाली के महापर्व का उत्साहप्रेमी पूरे साल इंतजार करते हैं। यह उत्सव इसलिए भी अधिकांश लोगों को पसंद है क्योंकि पांच दिनों  तक पूरे घर में चहलपहल बनी रहती है। जिस प्रकार इन दिनों लड़कियां घर की साज-सज्जा में जुट जाती हैं, उसी प्रकार उन्हें खुद को संवारने में, नए-नए कपड़े पहनने में भी बहुत रुचि रहती है। अगली स्लाइड्स में बताए गए आइडियास की सहायता से इस दिवाली आप भी पांचों दिन इस तरह से अलग-अलग तरह के पारंपरिक परिधान पहनकर अपने लुक में लगाएं चार चांद।
 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
धनतरेस
धनतेरस के दिन घर पर देवी लक्ष्मी, कुबेर, चिकित्सा के देव धनवंतरि और घर में लाई गई नई वस्तु का पूजन होता है। यह काम घर की लड़कियों द्वारा ही किये जाते हैं तो धनतरेस के दिन आप पारंपरिक लुक वाला प्लाजो और कुर्ता पहनें। लाल, पीला, हरा, नारंगी आदि चटक रंगों का कुर्ता पहनें, उसके नीचे क्रीम, सफेद, सुनहरा एवं किसी कॉन्ट्रास्ट रंग का प्लाजो भी पहन सकते हैं। कुर्ते के मेचिंग  के रंग की ही छोटी बिंदी भी लगाएं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram
रुपचौदस
रुपचौदस के दिन सर्वप्रथम तो आप सवेरे जल्दी उठकर उबटन लगाकर स्नान करें, उसके बाद आप कोई घेर वाला फुल लेंथ स्कर्ट पहन सकते हैं। इस घाघरे को आप कुर्ते या टॉप के साथ पेयर करें। ध्यान रखें कि कुर्ते/टॉप का रंग हल्का हो और घेर वाले स्कर्ट का रंग डार्क हो। कानों में सिल्वर मेटल के इयररिंग्स पहनें और पैर में पतली सी पायल पहनें। एकदम पारंपरिक लुक के लिए पैरों में आल्ता भी लगा सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
दिवाली
इस पांच दिवसीय प्रकाशोत्सव में तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है। कहते हैं इस दिन पूजन के समय देवी लक्ष्मी साक्षात घर में आती हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि अच्छे से सज-धजकर विष्णुप्रिया का स्वागत करें। पूजन के दौरान लहंगा या साड़ी पहनें। यदि साड़ी पहन रही हैं तो कोशिश करें कि प्लेन साड़ी के साथ हैवी ब्लाऊज पेयर करें। इन दिनों ये लुक ट्रेंड में है।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : insatgram
गोवर्धन पूजा
इस दिन गाय की पूजा की जाती है, साथ ही अधिकतर लोग दिवाली मिलन समारोह में भी शामिल होते हैं। इस दिन आप वर्क वाला सूट पहन सकती हैं। इससे त्योहार वाला फील भी बना रहेगा और लुक भी दिवाली के अनुसार होगा। सूट में लॉन्ग कुर्ती को एंकल लैंथ पेंट या सलवार के साथ पेयर करें और दुपट्टा डालें। पैरों में मोजड़ी या हील वाली सैंडल पहनें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भाईदूज
भाईदूज के दिन बहनें बहुत उत्साहित रहती हैं। भाईदूज के दिन आप ट्रेडिशनल गाऊन या राजपूती ड्रेस पहनकर भाई का तिलक कर सकती हैं। यदि गाऊन का गला बड़ा है तो साथ में चोकर पहनें और यदि सामान्य गला है तो कुछ न पहनें। राजपूती ड्रेस के साथ सिर पर रखड़ी जरूर पहनें। यह ड्रेस आरामदायक तो होता ही है, साथ ही इसे पहनने पर लुक भी अलग हटकर दिखाई देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें