फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Five Easy Rangoli Designs: ऐसी फूलों की रंगोली जो घर लाएगी सुख-समृद्धि और शुभ ऊर्जा, 10 मिनट में करें तैयार

Mon, 20 Oct 2025 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Five Easy Rangoli Designs to Make in Just 10 Minutes: दिवाली के कामों में अगर आपको रंगोली बनाने का समय नहीं मिल पा रहा है तो परेशान न हो, हम आपको पांच ऐसी रंगोली की डिजाइन दिखाएंगे, जिन्हें दस मिनट मं बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
पांच ऐसी रंगोली, जो 10 मिनट में बन जाएंगी - फोटो : अमर उजाला
Five Easy Rangoli Designs to Make in Just 10 Minutes: आज देशभर में दिवाली पूरे हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। हर घर में दीप, सजावट, मिठाइयां से मेहमानों का स्वागत हो रहा है। ऐसे में एक चीज जो इस पर्व को और भी खास बनाती है, वो है रंगोली। लेकिन अगर आप घर की सफाई, पकवान बनाने और पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं और रंगोली के लिए समय नहीं निकाल पा रहे, तो घबराइए नहीं। 

हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसी रंगोली डिजाइंस, जिन्हें आप सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं। ये डिजाइंस न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि बनाने में बेहद आसान भी हैं। इनसे आपका घर और भी आकर्षक दिखेगा और माता लक्ष्मी का स्वागत पारंपरिक तरीके से होगा।

खास बात तो ये है कि रंगोली की ये डिजाइन असली फूलों से बनी हैं। ऐसे मे आप तैयार होने के बाद भी इसे बना सकते हैं। इससे आपके कपड़े भी खराब नहीं होंगे। तो आइए जानें वो 5 आसान रंगोली डिज़ाइंस जो आपकी दिवाली की रौनक को दोगुना कर देंगी।
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

सबसे पहले नजर डालते हैं इस पहली डिजाइन पर तो इस डिजाइन में आपको लाल, पीले और नारंगी रंग के फूलों की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ-साथ आम के पेड़ की ताजी हरी पत्तियों को भी लेकर रंगोली बनाना शुरू करें। इस डिजाइन के बीचों बीच एक बड़ा सा दीपक स्टैंड रखें। जब इसमें दीपक जलेगा तो आपकी रंगोली कमाल की लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

इस फूल की डिजाइन पहली वाली से एकदम अलग है। ऐसी डिजाइन में आपको लाल गुलाब पर फोकस करना है। इसके किनारे-किनारे पीले गेंदे के फूलों से बॉर्डर बनाएं। इस डिजाइन में जो पत्तियों का आकार बना है, उसमें बीच में दीपक रखें। चाहें तो इलेक्ट्रिक दीपक रख सकते हैं।

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

ये डिजाइन बेहद आसान है। इसमें आपको गेंदे के फूलों से स्वास्तिक बनाना है। इसके लिए बस गेंदे के फूलों से स्वास्तिक बनाएं और उसके बीच में गुलाब के फूल भर लें। स्वास्तिक में चारों तरफ जो बिंदी होती है, इसमें आप दीपक जलाकर रख सकते हैं। दीपक नहीं है तो अलग रंग का फूल रख दें।
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

दरवाजे के किनारे पर बनाने के लिए अगर आसान डिजाइन की तलाश है तो ये एक अच्छा विकल्प है। इस डिजाइन में फूलों की पत्तियों का इस्तेमाल करना है। किनारे एक पट्टी बनाकर फिर बीच में ऐसी गोलाकार डिजाइन फूलों की मदद से बनाएं। फिर इसके चारों तरफ दीपक जलाकर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

दरवाजे के किनारे बनाने के लिए ये डिजाइन भी बेहद खूबसूरत और कमाल की है। इसमें आपको नारंगी, लाल और सफेद फूल की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ-साथ आम की पत्तियों का भी इस्तेमाल रंगोली की डिजाइन बनाने में करें। दीपक से ये रंगोली और कमाल की लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें