फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025 Puja Samagri: धन, समृद्धि और शुभता चाहिए? दिवाली की पूजा में इन जरूरी चीजों को न करें नजरअंदाज

Mon, 20 Oct 2025 07:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2025 Puja Samagri List: इस साल 20 अक्तूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि दिवाली की पूजा में सबसे अहम चीजें क्या हैं। यहां हम आपको जरूरी सामानों की लिस्ट देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
इन चीजों के बिना अधूरी है दिवाली पूजा, बना लें लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

Diwali 2025 Puja Samagri List: इस साल दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर 2025, सोमवार को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा। ये दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की आराधना का पर्व होता है। दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशहाली, उजाले और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन घरों की साफ-सफाई, सजावट, दीप प्रज्ज्वलन और विशेष पूजा का विशेष महत्व होता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन विधि और सही सामग्री का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि दिवाली पूजन के लिए कौन-कौन सी चीजें आवश्यक हैं। अगर आप भी लक्ष्मी पूजन की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए एक पूरी लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें दीवाली पूजन की हर जरूरी वस्तु को शामिल किया गया है। इस सूची के अनुसार तैयारी करके आप दिवाली की पूजा विधिपूर्वक और शुभता से कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पूजन सामग्री: - फोटो : adobe
पूजन सामग्री:
  • लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां (मिट्टी, धातु या संगमरमर की)
  • कलश (तांबे या चांदी का)
  • नारियल (कलश के ऊपर रखने के लिए)
  • सुपारी, लौंग, इलायची
  • रोली, चावल (अक्षत), हल्दी, कुमकुम
  • धूप, अगरबत्ती, कपूर
  • घी या तेल का दीपक
  • रक्षा सूत्र (मौली)
विज्ञापन

3 of 5
पूजन सामग्री - फोटो : Freepik.com
  • पान के पत्ते, फूल, माला
  • चांदी या तांबे की थाली पूजन के लिए
  • चौकी व लाल/पीला कपड़ा (जिस पर मूर्ति स्थापित की जाती है)
  • गंगाजल या स्वच्छ जल
  • मिठाई, फल, खील-बताशे, मखाने, धनिया के बीज
  • स्वास्तिक और ओम् के चिन्ह बनाने के लिए रंगोली या सिंदूर
  • पंचमेवा (काजू, बादाम, किशमिश, छुहारा, अखरोट)

Also Read: Diwali Skincare Tips: दिवाली से पहले सिर्फ 1 टमाटर से पाएं ग्लास स्किन! सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है ये देसी तरीका

4 of 5
 घर की सजावट के लिए: - फोटो : adobe stock
 घर की सजावट के लिए:
  • दीये 
  • मोमबत्तियां
  • रंगोली रंग या फूलों से रंगोली
  • तोरण, बंदनवार, लाइट्स
  • झालर और सजावटी लाइट्स
  • सुगंधित धूपबत्ती या अत्तर

Also Read: Diwali 2025 Decoration Ideas: दिवाली पर पुरानी चीजों से ऐसे सजाएं घर, ताकि मिले नया लुक और नई ऊर्जा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 पाठ/पूजन के लिए: - फोटो : अमर उजाला
 पाठ/पूजन के लिए:
  • लक्ष्मी पूजन विधि की किताब
  • श्री सूक्त, लक्ष्मी अष्टोत्तर शतनामावली, गणेश अथर्वशीर्ष आदि के मंत्र

Also Read: Diwali Decoration Ideas: बिना पैसे दिवाली डेकोर, मंदिर ऐसे सजाएं आसान तरीकों से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें