फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Mandir Decoration Ideas: दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर, मां लक्ष्मी का बना रहेगा आशीर्वाद

Thu, 31 Oct 2024 12:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के दिन यदि आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हों तो अपने घर के मंदिर को खास तरह से सजाएं। यहां हम आपको मंदिर सजाने के लिए कुछ आइडिया देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर - फोटो : Adobe stock
Diwali Mandir Decoration Ideas: दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख और सबसे बड़ा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग सालभर करते हैं। हर साल दिवाली कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाते हैं, इसी क्रम में इस साल भी तिथि के अनुसार ही दिवाली मनाई जाएगी।

पांच दिन चलने वाले इस दीपोत्सव की तैयारी लोग महीनों पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस दौरान वो अपने घर की साफ सफाई करते हैं, घर को पेंट कराते हैं और घर की सजावट करते हैं। ऐसी मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर विचरण को निकलती हैं, इसलिए इस दिन घरों को खास रूप देकर सजाया जाता है।

दिवाली पर घर की सजावट के साथ मंदिर की सजावट पर खास ध्यान दिया जाता है,क्योंकि यहां भगवान का वास होता है। अगर आप अपने घर के मंदिर को  खूबसूरत लुक देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं जिससे आप अपने घर के मंदिर को और खूबसूरत बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर
अपने मंदिर को फूल से सजाएं

अपने घर के मंदिर को तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं। इनकी खुशबू से मंदिर के साथ आपका घर भी भी महकने लगेगा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। आप फूलों की माला बनाकर भी अपने मंदिर को सजा सकते हैं। इसके साथ ही आम और अशोक के पत्तों से भी मंदिर सजा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर - फोटो : instagram
लाइटिंग लगाएं

आर्टिफिशिल दीयों से आप अपने घर के मंदिर को सजा सकते हैं। इसके साथ ही आप रंग-बिरंगी लाइट लगा सकते हैं। बाजार में और भी अनेक प्रकार की लाइट मिलती हैं, जिनसे आप अपने मंदिर को आकर्षक लुक दे सकते हैं। आप मोमबत्ती और दीयों से भी मंदिर को सुन्दर लुक दे सकते हैं।

4 of 8
दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर - फोटो : instagram
रंगोली बनाएं

अपने घर के मंदिर के दरवाजे पर सुन्दर सी रंगोली बना कर भी घर के मंदिर की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए आप रंग, फूल, पत्ती, चावल, हल्दी और आटा का भी उपयोग कर सकते हैं। इनकी सहायता से आप लक्ष्मी जी के चरण बनाएं, जिससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 8
दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर - फोटो : Amar Ujala
केले के पत्तों से 

आप अपने घर के मंदिर को केले के पत्तों से सजा सकते हैं। ये बहुत ही सुन्दर और पारंपरिक लुक भी देगा। इसके साथ आप गेंदे और तुलसी का भी इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

6 of 8
दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर - फोटो : instagram
भगवान के मूर्तियों को भी सजाएं

अपने घर के मंदिर मे रखी भगवान की मूर्तियों को भी नए कपड़े और शृंगार करके उनको और सुन्दर बना सकते हैं। इससे मंदिर और भी ज्यादा जगमगाएगा और मूर्तियों में भी अलग चमक दिखाई देगी। 
विज्ञापन

7 of 8
दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर - फोटो : Adobe Stock
 आर्टिफिशियल फूल 

अपने मंदिर को आर्टिफिशियल फूलों से भी सजा सकते हैं। इसके अलावा अपने मंदिर को लाल पीली चुनरी का उपयोग करते हुए आकर्षक लुक दे सकते हैं। मंदिर सजाने के लिए पुराने मटकों को कलर से सजा कर उसका उपयोग करें। 
विज्ञापन

8 of 8
दिवाली पर इन 7 तरीकों से सजाएं मंदिर - फोटो : instagram
इंडोर प्लांट 

आप अपने मंदिर में इंडोर प्लांट भी रख सकते हैं। ये भी बहुत ही सुन्दर लगते हैं। बस ध्यान रखें कि ज्यादा बड़े न हों, इससे मंदिर की शोभा खराब भी हो सकती है। कई बार बड़े प्लांट्स की वजह से मंदिर छोटा दिखने लगता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें