दिवाली के लिए जरूरी सामान की लिस्ट
- फोटो : Freepik
त्योहार के लिए जरूरी सामान की लिस्ट
घर की सजावट के लिए किन चीजों की जरूरत है, उसकी लिस्ट बना लें। धनतेरस में कोई धातु खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में उस दिन आपको क्या खरीदना है, ये तय कर लें। लक्ष्मी पूजा के लिए भगवान की मूर्ति समेत पूजा के लिए जरूरी सामान की लिस्ट तैयार कर लें इसके अलावा पांच दिन के लिए तय किए गए पकवानों के लिए रसोई घर की जिन जरूरी सामग्रियों की जरूरत है, उसकी एक सूची बना लें। दिवाली या भाई दूज के मौके पर तोहफे देने हैं, तो उसे तय कर लें। इन सभी के आधार पर तैयार लिस्ट के मुताबिक जो सामान जरूरी है, पहले से ही खरीद लाएं। रसोई के लिए फल, सब्जियां छोड़कर बाकि सब पहले से ही खरीदा जा सकता है।